'ज़ीरो गेम अवेयरनेस..': अभिषेक शर्मा ने फिर किया निराश, T20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल में 9 रन बनाकर हुए कैच आउट

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 9 रन बनाकर आउट हो गए। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे नॉक आउट मुकाबले में सलामी बल्लेबाज ने सिर्फ 7 गेंदें खेलीं।

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2026 19:33 IST

Open in App

मुंबई: टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक फिर भारतीय फैंस को निराश किया और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में मुकाबले में 9 रन बनाकर आउट हो गए। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे नॉक आउट मुकाबले में सलामी बल्लेबाज ने सिर्फ 7 गेंदें खेलीं और दूसरे ओवर में विल जैक्स को अपना विकेट दे बैठे। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप की अपनी सात पारियों में उन्होंने यह छठी बार भारतीयों को निराश किया है।  इंग्लैंड द्वारा दिए गए पहले बल्लेबाजी करने के न्यौते को स्वीकार करते हुए भारत ओपनर के साथ उतरा, जिसके बाद इन फॉर्म बल्लेबाज संजू सैमसन ने जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर में 12 बटोरे।

इसके बाद इंग्लैंड ने ऑफ स्पिनर विल जैक्स को अभिषेक शर्मा के सामने लेकर आए। इस ओवर की पहली बॉल पर शर्मा ने चौका जड़ा। इसके बाद उन्होंने 3 डॉट गेंद खेली और पांचवीं गेंद पर एक चौका जड़ा। लेकिन आखिरी गेंद में बड़े शॉर्ट लगाने के चक्कर में वह अपना विकेट दे बैठे। फिल्ट सॉल्ट ने डीप मिडविकेट पर उनका कैच कर लिया। आउट होने के बाद भारतीय फैंस ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए शर्मा की बल्लेबाजी की आलोचना की। 

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपअभिषेक शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या