VIDEO: अभिषेक शर्मा ने मात्र 17 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, 3 चौके 6 छक्के लगाए

अभिषेक शर्मा ने अपनी तीसरी अंतरराष्ट्रीय फिफ्टी जड़ने के लिए 3 चौके और 5 ताबड़तोड़ छक्के लगाए। बायें हाथ के युवा बल्लेबाज ने पांचवां ओवर डाल रहे जेमी ओवरटन की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 

By रुस्तम राणा | Updated: February 2, 2025 19:41 IST

Open in App

IND vs ENG, 5th T20I: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मुकाबले में महज 17 गेंदों में पचासा जड़ दिया। उन्होंने अपनी तीसरी अंतरराष्ट्रीय फिफ्टी जड़ने के लिए 3 चौके और 5 ताबड़तोड़ छक्के लगाए। बायें हाथ के युवा बल्लेबाज ने पांचवां ओवर डाल रहे जेमी ओवरटन की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 

अभिषेक शर्मा दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। उनसे पहले युवराज सिंह का नाम आता है, जिन्होंने साल 2007 में डरबन में महज 12 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी थी। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लिस्ट में तीसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। उन्होंने साल 2021 में महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। जबकि इतनी ही गेंदों में सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। 

भारत के लिए सबसे तेज़ टी20I अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 200717 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 202518 केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड दुबई 202118 सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी 2022

टॅग्स :टीम इंडियाइंग्लैंड क्रिकेट टीमटी20

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या