IND vs ENG, 2nd ODI: आखिरकार रंग में लौटे रोहित शर्मा, 30 बॉल में ठोकी फिफ्टी, छक्कों का बनाया रिकॉर्ड

हिटमैन ने केवल 30 गेंदों में अपनी 58वीं फिफ्टी जड़ी। इस दौरान उन्होंने चार छक्के और पांच चौके लगाए।

By रुस्तम राणा | Updated: February 9, 2025 19:39 IST

Open in App
ठळक मुद्देहिटमैन ने केवल 30 गेंदों में अपनी 58वीं फिफ्टी जड़ीइस दौरान उन्होंने चार छक्के और पांच चौके लगाए भारतीय कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने

IND vs ENG, 2nd ODI:  भारत के कप्तान रोहित शर्मा रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ रंग में लौटे। हिटमैन ने केवल 30 गेंदों में अपनी 58वीं फिफ्टी जड़ी। इस दौरान उन्होंने चार छक्के और पांच चौके लगाए। रोहित शर्मा की यह चौथी सबसे तेज फिफ्टी है, जो इंग्लैंड के खिलाफ कटक में आई है। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत जबरदस्त तरीके से हुई। गिल और रोहित की जोड़ी ने तेज गति से रन बनाए। 

वहीं भारतीय कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। मैच से पहले वह क्रिस गेल के बराबर 331 छक्के लगा चुके थे और भारत के दूसरे ओवर में गस एटकिंसन की गेंद पर मिडविकेट पर छक्का लगाकर वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया।

शाहिद अफरीदी वर्तमान में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस प्रारूप में 398 पारियों में 351 छक्के लगाए हैं। हालांकि, रोहित के नाम सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है, जिन्होंने टी20, वनडे और टेस्ट मैचों में 624 छक्के लगाए हैं।

रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे आगे हैं, जिन्होंने 151 पारियों में 205 छक्के लगाए हैं।

पुरुषों के वनडे में सबसे ज्यादा छक्के

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) - 369 पारियों में 351 छक्केरोहित शर्मा (भारत) - 259 पारियों में 332* छक्केक्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 294 पारियों में 331 छक्केसनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 433 पारियों में 270 छक्केएमएस धोनी (भारत) - 297 पारियों में 229 छक्के

टॅग्स :रोहित शर्मावनडे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या