IND vs AUS: पहला टी20 बारिश की वजह से रद्द, 31 अक्टूबर को दूसरा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 9.4 ओवर के बाद बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 29, 2025 17:39 IST

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के कारण 9.4 ओवर में खेल रोकना पड़ा था।मैथ्यू कुहनेमन पर 01 छक्का लगाया है।भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट पर 97 रन था।

कैनबराः कैनबरा में बारिश ने अपना दबदबा बना लिया है। पहला टी20I रद्द कर दिया गया है। फैंस को बड़ा झटका लगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव के 39 रन और उप कप्तान शुभमन गिल के 37 रन की मदद से भारत ने बुधवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बना लिए थे। भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट पर 97 रन था। सूर्या ने 24 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए हैं जबकि शुभमन ने 20 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके मारे। मैथ्यू कुहनेमन पर एक छक्का लगाया है। बारिश के कारण 9.4 ओवर में खेल रोकना पड़ा था।

तब तक सूर्य कुमार और शुभमन दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़ चुके थे। इससे पहले भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 19 रन बनाए। बारिश के पहले व्यवधान के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो मैच को 18 ओवर प्रति टीम कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ शानदार शॉट के साथ लय में वापसी करते दिखे, लेकिन खराब मौसम और बारिश के कारण बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच रद्द करना पड़ा। बारिश के कारण 9.4 ओवर के खेल के बाद जब दूसरी बार खेल रोका गया तब सूर्यकुमार 24 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद थे।

उन्होंने शानदार लय में चल रहे उपकप्तान शुभमन गिल (20 गेंदों पर नाबाद 37) के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 62 रन की साझेदारी के साथ बड़े स्कोर की नींव तैयार कर दी थी। भारत ने खेल रोको जाने से पहले एक विकेट पर 97 रन बना लिये थे। भारतीय कप्तान ने कई आकर्षक शॉट लगाये लेकिन बारिश के कारण वह और गिल अर्धशतक पूरा करने से दूर रह गये।

इस साल 110 से कम स्ट्राइक रेट से महज 100 रन बनाने वाले सूर्यकुमार ने जोश हेजलवुड की गेंद को अपने चिर-परिचित अंदाज में स्क्वायर लेग के ऊपर से छह रनों के लिए भेज कर यह दिखाया कि वह लंबे समय तक इस प्रारूप के शीर्ष बल्लेबाज क्यों रहे हैं। मनुका ओवल की पिच से गेंद को अच्छी उछाल रही थी।

सूर्यकुमार ने इसका फायदा उठाते हुए नाथन एलिस के खिलाफ 10वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर चौका जड़ा और फिर तीसरी गेंद को दर्शकों के दर्शन कराये। इसके एक गेंद बाद ही हालांकि बारिश फिर से शुरू हो गयी और मैच को रोकना पड़ा। गिल ने दूसरे छोर से आक्रमण और धैर्य का शानदार मिश्रण दिखाया।

उन्होंने वामहस्त स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन के खिलाफ काऊ कॉर्नर (डीप मिडविकेट और लांग लेग के बीच में) पर दर्शनीय छक्का जड़ा। गिल ने इस छक्के के अलावा चार दिलकश चौके भी जड़े। इससे पहले 4.4 ओवर के  बाद भी बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा था। बारिश के पहले व्यवधान के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो  मैच को 18 ओवर प्रति टीम कर दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था जिसके बाद अभिषेक शर्मा (14 गेंद में 19 रन) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। एलिस ने हालांकि उन्हें खतरनाक होने से पहले ही चलता कर टीम को पहली सफलता दिलाई।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या