Ind vs Aus, 3rd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया, वनडे सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा

By सुमित राय | Updated: January 18, 2019 16:24 IST

Open in App

युजवेंद्र चहल (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद एमएस धोनी (नाबाद 87) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिडनी में खेला गया पहला मैच 34 रनों से अपने नाम किया था, लेकिन ऐडिलेड वनडे में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरजी में बराबरी कर ली थी।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से मिले 231 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 49.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इससे पहले टॉस जीतकर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 48.4 ओवर में 231 के स्कोर पर रोक दिया था। भारतीय टीम ने इस मैच में तीन बदलाव किए थे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

भारत :विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया :एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जाए रिचर्डसन, पीटर सिडल, एडम जम्पा, बिली स्टेनलेक।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहलीएरॉन फिंच

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या