भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के नए ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट गंवाकर 277 रन बना लिए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टिम पेन 16 रन और पैट कमिंस 11 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
भारतीय टीम ने ऐडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराया था और चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरे मैच में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन फिट नहीं हैं और उनकी जगह पर भारतीय टीम ने हनुमा विहारी और उमेश यादव को शामिल किया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, मिशेल स्टॉर्क, पैट कमिंस, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।
14 Dec, 18 : 03:24 PM
पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 277/6
90 ओवर के बाद अंपायरों ने पहले दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन 16 रन और पैट कमिंस 11 रन बनाकर खेल रहे थे।
14 Dec, 18 : 02:52 PM
ट्रेविस हेड 58 रन बनाकर आउट
83वें ओवर की पहली गेंद पर ईशांत शर्मा ने ट्रेविस हेड को मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। ट्रेविस हेड 80 गेंदों में 6 चौके की मदद से 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 83 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 251 रन।
14 Dec, 18 : 02:30 PM
ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी
77वें ओवर की आखिरी गेंद पर हनुमा विहारी ने शॉन मार्श को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिलाई पांचवीं सफलता। शॉन मार्श 98 गेंदों में 6 चौके की मदद से 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 77 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 232 रन।
14 Dec, 18 : 02:12 PM
72 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 210 रन
72 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 210 रन। क्रीज पर शॉन मार्श (33) और ट्रेविस हेड (36) मौजूद।
14 Dec, 18 : 01:04 PM
ईशांत शर्मा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को किया आउट
55वें ओवर की पहली गेंद पर ईशांत शर्मा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को दिया चौथा झटका। विराट कोहली ने सेकेंड स्लिप में शानदार कैच लेकर भारत को दिलाई चौथी सफलता। 55 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 153 रन।
14 Dec, 18 : 12:36 PM
टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 145/3
53 ओवर के अंपायरों ने किया टी-ब्रेक का फैसला। टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर बनाए 145 रन। क्रीज पर शॉन मार्श (8) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (4) मौजूद।
14 Dec, 18 : 12:19 PM
हनुमा विहारी को मिली पहली सफलता
49वें ओवर की दूसरी गेंद पर हनुमा विहारी ने मार्कस हैरिस को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता। हैरिस 141 गेंदों में 10 चौके की मदद से 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 49 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 135 रन।
14 Dec, 18 : 12:10 PM
उस्मान ख्वाजा सिर्फ 5 रन बनाकर आउट
46वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव ने उस्मान ख्वाजा को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिलाई दूसरी सफलता। उस्मान ख्वाजा 38 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 46 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 130 रन।
14 Dec, 18 : 11:17 AM
आरोन फिंच 50 रन बनाकर आउट
36वें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने आरोन फिंच को एलबीडब्ल्यू कर भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता। फिंच 105 गेंदों में 6 चौके की मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
14 Dec, 18 : 11:13 AM
आरोन फिंच ने भी लगाई हाफ सेंचुरी
मार्कस हैरिस के बाद आरोन फिंच ने भी पूरी की हाफ सेंचुरी। फिंच ने 103 गेंदों में पूरा किया टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक।
14 Dec, 18 : 11:00 AM
32 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 93 रन
32 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 93 रन। क्रीज पर आरोन फिंच (38) और मार्कस हैरिस (53) मौजूद।
14 Dec, 18 : 10:54 AM
मार्कस हैरिस ने लगाई पहली हाफ सेंचुरी
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट करियर का दूसरा मैच खेल रहे हैरिस ने 90 गेंदों नें पूरी की हाफ सेंचुरी।
14 Dec, 18 : 09:58 AM
लंच तक टीम इंडिया को नहीं मिली कोई सफलता
26 ओवर के बाद अंपायरों ने किया लंच ब्रेक का फैसला। लंच ब्रेक तक भारतीय टीम को नहीं मिली कोई सफलता और ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए थे। क्रीज पर आरोन फिंच 28 और मार्कस हैरिस 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
14 Dec, 18 : 09:28 AM
20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 58 रन
20 ओवर के बाद भी भारतीय टीम को कोई सफलता नहीं मिली और ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 58 रन बना लिए है। क्रीज पर आरोन फिंच (23) और मार्कस हैरिस (34) मौजूद।
14 Dec, 18 : 08:31 AM
8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28 रन
8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन। क्रीज पर आरोन फिंच (14) और मार्कस हैरिस (13) मौजूद।
14 Dec, 18 : 07:58 AM
फिंच-मार्कस ने शुरू की पारी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच और मार्कस हैरिस ने शुरू की पारी। भारत की और से ईशांत शर्मा ने की गेंदबाजी की शुरुआत।
14 Dec, 18 : 07:34 AM
भारतीय टीम में दो बदलाव
इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। चोटिल रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा के स्थान पर अंतिम एकादश में उमेश यादव और हनुमा विहारी को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, मिशेल स्टॉर्क, पैट कमिंस, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।
14 Dec, 18 : 07:21 AM
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले करेगी गेंदबाजी।
14 Dec, 18 : 07:21 AM
पिच देखकर खुश हैं कोहली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच पर्थ में नए मैदान पर होने वाला है, जहां भारत ने कोई भी मैच नहीं खेला है। पर्थ के नए ग्राउंड की पिच को देखकर कप्तान विराट कोहली काफी खुश हैं। कोहली ने पिच को देखकर कहा, ‘‘हम यहां की जीवंत पिच देखकर चिंतित होने के बजाय रोमांचित हैं।’’
14 Dec, 18 : 07:17 AM
नए स्टेडियम पर होगा मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच नए स्टेडियम में खेला जाना है। नए ऑप्टस स्टेडियम की पिच में भी वाका की तरह काफी तेजी और उछाल है। इस मैच में भारत की कोशिश अपनी बढ़त को सीरीज में 2-0 से मजबूत करने की होगी और वहीं मेजबान टीम इसे 1-1 से बराबर करना चाहेगी।