IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: 23 साल की उम्र् से पहले यशस्वी जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार खेलते हुए शतक जड़ दिया। इसके साथ ही 23 वर्ष की आयु से पहले सर्वाधिक 150 से अधिक स्कोर बनाने वाले क्लब में शामिल हो गए। जावेद मियांदाद, ग्रीम स्मिथ और सचिन तेंदुलकर क्लब में जायसवाल की इंट्री हो गई। जब भी जायसवाल ने शतक बनाया हो तो इसे 150 से अधिक स्कोर में बदल दिया है। भारत ने तीसरे दिन लोकेश राहुल (77) और देवदत्त पडिक्कल का विकेट गंवाया।
IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: 23 वर्ष की आयु से पहले सर्वाधिक 150 से अधिक स्कोर-
8 - डॉन ब्रैडमैन
4 - जावेद मियांदाद
4 - ग्रीम स्मिथ
4 - सचिन तेंदुलकर
ठीक 32 साल पहले 17 साल के सचिन तेंदुलकर ने वाका की टूटती पिच पर अंतिम दो दिन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर दुनिया का ध्यान खींचा था। इसके बाद तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान पर जो किया वह इतिहास के पन्नों में दर्ज है। जायसवाल ने 297 गेंद में 161 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। अब दुनिया को दिखा दिया है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
सुनील गावस्कर और तेंदुलकर की तरह मुंबई के रहने वाले जायसवाल ने भी रनों को लेकर अपनी भूख और बड़ी पारियां खेलने की अपनी क्षमता दिखा दी है। जायवाल ने जोश हेजलवुड की बाउंसर को विकेटकीपर के ऊपर से छह रन के लिए भेजकर अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया जो एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में उनका पहला शतक है।
इस छक्के के साथ जायसवाल और राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत की ओर से 191 रन की पिछली सर्वश्रेष्ठ साझेदारी को पीछे छोड़ा जो 1986 में सुनील गावस्कर और कृष्णामचारी श्रीकांत ने बनाई थी। दूसरे दिन रक्षात्मक होकर खेलने वाले राहुल ने 60 ओवर से अधिक पुरानी गेंद के खिलाफ तेज रन बनाने की कोशिश की।