IND vs AUS 1st Test Day 3: 15 टेस्ट के बाद 1568 रन?, पहले भारतीय खिलाड़ी, विजय हजारे से आगे निकले, सर ब्रैडमैन, मार्क टेलर और एवर्टन वीक्स के साथ...

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: यशस्वी जायसवाल 161 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान 297 गेंद का सामना किया और 15 चौके और 3 छक्के मारे। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 24, 2024 12:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देIND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार खेलते हुए शतक जड़ा और कई कारनामे कर दिए।IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: 15 टेस्ट के बाद 1500 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए।

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: युवा ओपनर और टीम इंडिया भविष्य यशस्वी जायसवाल ने कमाल के साथ धमाल कर दिया। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए। 15 टेस्ट के बाद 1500 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार खेलते हुए शतक जड़ा और कई कारनामे कर दिए। जायसवाल 161 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान 297 गेंद का सामना किया और 15 चौके और 3 छक्के मारे। 

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: पहले 15 टेस्ट के बाद सर्वाधिक रन-

2115 - डॉन ब्रैडमैन

1618 - मार्क टेलर

1576 - एवर्टन वीक्स

1568 - यशस्वी जायसवाल

1560 - माइकल हसी

पिछला भारतीय रिकॉर्ड: विजय हजारे द्वारा 1420।

23 साल की उम्र से पहले सर्वाधिक टेस्ट शतक (भारत)

8 - सचिन तेंदुलकर

5 - रवि शास्त्री

4 - सुनील गावस्कर

4- विनोद कांबली

4- यशस्वी जायसवाल।

यशस्वी जायसवाल ने दुनिया को बता दिया। जायसवाल ने अब दुनिया को दिखा दिया है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर की तरह मुंबई के रहने वाले जायसवाल ने भी रनों को लेकर अपनी भूख और बड़ी पारियां खेलने की अपनी क्षमता दिखा दी है।

भारतीय ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट मैचों में शतक जड़े-

101 - एमएल जयसिम्हा, ब्रिस्बेन, 1967-68

113 - सुनील गावस्कर, ब्रिस्बेन, 1977-78

101* - यशस्वी जयसवाल, पर्थ, 2024 ये तीनों भारत की दूसरी पारी में आए।

जोश हेजलवुड की बाउंसर को विकेटकीपर के ऊपर से छह रन के लिए भेजकर अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया जो एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में उनका पहला शतक है। 

23 साल की उम्र से पहले एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट शतक (भारत)-

4 - 1971 में सुनील गावस्कर

4 - 1993 में विनोद कांबली

3 - 1984 में रवि शास्त्री

3 - 1992 में सचिन तेंदुलकर

3- 2024 में यशस्वी जयसवाल

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले आखिरी भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (110) 2014-15 में एससीजी में थे।

टॅग्स :यशस्वी जायसवालटीम इंडियाऔसा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या