Ind vs Aus, 1st Test 3rd Day: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन

By सुमित राय | Updated: December 8, 2018 14:17 IST

Open in App

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने तीन विकेट गंवाकर 151 रन बना लिए थे। 61 ओवर का खेल होने के बाद अंपायरों ने तीसरे दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया। पहली पारी में भारतीय टीम को मिले 15 रनों की बढ़त के बाद अब वह 166 से आगे हो गई है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 40 रन और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 235 रनों पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 72 रनों की पारी खेली। वहीं भारत ने अपनी पहली पारी में 250 रन बनाए थे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

भारत :विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी। 

ऑस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कॉम्ब, नाथन ल्योन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड। 

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहलीटिम पेन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या