IND vs AFG, T20 World Cup 2024: 64 मैच में 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच, दुनिया के पहले खिलाड़ी सूर्यकुमार, कोहली, राजा और नबी पीछे छूटे, बुमराह ने 24 गेंद में 20 डॉट फेंकी

IND vs AFG, T20 World Cup 2024: जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर के स्पेल में केवल 7 रन और 3 विकेट झटके। इस दौरान 24 में से 20 डॉट गेंद फेंकी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 21, 2024 06:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देIND vs AFG, T20 World Cup 2024: सूर्यकुमार यादव अब तक 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं। IND vs AFG, T20 World Cup 2024: विराट कोहली दूसरे पायदान पर है। IND vs AFG, T20 World Cup 2024: भारत ने अफगानिस्तान को हराया।

IND vs AFG, T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को मसल कर रख दिया। इस दौरान कई रिकॉर्ड टूटे और बने। भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से मात दी। पहले सूर्यकुमार यादव ने अफगान बॉलर को तोड़ा और फिर बूम-बूम जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की। बुमराह ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को तोड़ कर रख दिया। 4 ओवर के स्पेल में केवल 7 रन और 3 विकेट झटके। इस दौरान 24 में से 20 डॉट गेंद फेंकी। यादव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

T20I में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) पुरस्कारः

15 सूर्यकुमार यादव (64 मैच)

15 विराट कोहली (120)

14 वीरनदीप सिंह (78)

14 सिकंदर रज़ा (86)

14 मोहम्मद नबी (126)

T20I में भारत की लगातार सबसे बड़ी जीतः

12ः नवंबर 2021 और फरवरी 2022

9ः जनवरी 2020 और दिसंबर 2020

8ः दिसंबर 2023 और जून 2024*

टी20 विश्वकप में एक पारी में सभी दस बल्लेबाज कैच आउट हुएः

अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, पर्थ 2022

अफगानिस्तान बनाम भारत, ब्रिजटाउन 2024।

भारत को वेस्टइंडीज की परिस्थितियों के अनुरूप ढलने में कोई परेशानी नहीं हुई। संयुक्त राज्य अमेरिका से बारबाडोस की ओर बढ़ना सहज था। बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की अगुवाई में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट पर 181 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा टीम के प्रदर्शन से खुश होंगे।

सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। 19वें टी20I अर्धशतक ने भारत को टूर्नामेंट में अब तक के अपने सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया। विराट कोहली (24, 24बी, 1x6) ने टूर्नामेंट का अपना पहला दोहरे अंक का स्कोर बनाया। रोहित शर्मा एक फिर से फैंस को निराश किए और 8 रन बनाकर आउट हुए।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपजसप्रीत बुमराहSuryakumar Yadavरोहित शर्माविराट कोहलीटीम इंडियाबीसीसीआईआईसीसीअफगानिस्तान क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या