यूपी में अखिलेश ने चुनाव से पहले खेला महिला कार्ड! कहा- सरकार बनने महिलाओं को देंगे साल में 40,000 रुपए  

अखिलेश यादव ने सूबे में महिला वोटरों को साधने के लिए मूर्ति देवी और मालती देवी अवार्ड की शुरुआत की. मूर्ति देवी अखिलेश यादव की दादी और मालती देवी मां का नाम है.

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 22, 2026 18:51 IST2026-03-22T18:51:01+5:302026-03-22T18:51:01+5:30

In UP, Akhilesh plays the 'Women's Card' ahead of the elections! Promises to provide ₹40,000 annually to women if his government is formed | यूपी में अखिलेश ने चुनाव से पहले खेला महिला कार्ड! कहा- सरकार बनने महिलाओं को देंगे साल में 40,000 रुपए  

यूपी में अखिलेश ने चुनाव से पहले खेला महिला कार्ड! कहा- सरकार बनने महिलाओं को देंगे साल में 40,000 रुपए  

googleNewsNext

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) को एकजुट कर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए मुसीबत बने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा को एक और झटका दिया है. अखिलेश यादव ने सूबे में महिला वोटरों को साधने के लिए मूर्ति देवी और मालती देवी अवार्ड की शुरुआत की. मूर्ति देवी अखिलेश यादव की दादी और मालती देवी मां का नाम है. दो महिलाओं को रविवार को इस अवार्ड सम्मानित करते हुए एक-एक लाख रुपए की सम्मान राशि भी दी गई. 

महिलाओं को सम्मानित करते हुए अखिलेश यादव ने यह ऐलान किया कि वर्ष 2027 में सूबे की सत्ता पर काबिज होने पर मूर्ति देवी, मालती देवी, फूलन देवी, सावित्री बाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर, बेगम अख्तर, महादेवी वर्मा, सरस्वती अम्माल, सरोजिनी नायडू, इस्मत चुगताई, ऊदा देवी, रानी लक्ष्मी बाई समेत अन्य विभूतियों के नाम पर 20 कैटेगरी में अवार्ड की शुरुआत करेंगे.

इस अवॉर्ड के माध्यम से एक लाख की राशि सम्मान पाने वाले महिला को पार्टी की तरफ से दी जाएगी. इसके अलावा सरकार नारी समृद्धि सम्मान योजना शुरू करेंगी. इस योजना के तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपए देंगे. इसके साथ ही वह फिर समाजवादी पेंशन फिर से शुरू करेंगे. अखिलेश यादव के यह ऐलान सूबे की सत्ता पर काबिज योगी सरकार के लिए समस्या बन सकता है, राजनीति के जानकारों का यह मानना है.  

चुनाव से पहले तैयारी में जुटे अखिलेश

यहां पार्टी के मुख्यालय में आयोजित महिला सम्मान समारोह  अखिलेश यादव ने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को मूर्ति देवी तथा मालती देवी महिला सम्मान से सम्मानित करने के बाद यह दावा किया. महिलाओं को सम्मानित करने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे पहले नेताजी (मुलायम सिंह) ने अपनी सरकार में कन्या विद्या धन देने की योजना शुरू की थी. अब जब हमारी सरकार बनेगी तो हम लोग रानी लक्ष्मी बाई और अन्य वीरांगनाओं के नाम पर नारी समृद्धि सम्मान योजना शुरू करेंगे. जिसके तहत साल में 40 हजार रुपए महिलाओं को देंगे. पहले 500 रुपए प्रति महीना देते थे. 

अब इसे बढ़ाकर 40 हजार रुपए साल किया जाएगा. अखिलेश यादव के अनुसार,  बिना आधी आबादी के हम देश को तरक्की के रास्ते पर नहीं ले जा सकते, इसलिए महिलाओं को आगे बढ़ाना वह जरूरी समझते है. इस मौके पर इस मौके पर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जब किसी देश की महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो देश आगे बढ़ता है. लेकिन, देश और प्रदेश में आज उल्टा हो रहा है. महिलाओं के साथ गलत भी हो रहा है उनके साथ होने वाले आपराध की घटनाओं को दबाया भी जा रहा है. यह दावा करते हुए डिंपल यादव ने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी केस का जिक्र किया. 

उन्होंने कहा कि सपा ने सभी महिलाओं को अपने दम पर आगे बढ़ने का हौसला देने के उनका सम्मान करने का फैसला किया है और सत्ता में आने पर उन्हें पेंशन भी देगी. महिलाओं को लेकर किए गए इस ऐलान को महिला वोटरों को लुभाने का दांव राजनीति के जानकार बता रहे हैं. इस लोगों का कहना है कि अखिलेश यादव ने बहुत सलीके से अपनी चुनावी तैयारी को शुरू का दिया है और महिला वोटरों को अपने साथ जोड़ने का जो दांव अखिलेश ने खेला है, वह भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है. 

यूपी में हथेली गर्म तो पुलिस नरम: अखिलेश 

अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का नया सिद्धांत बन गया है हथेली गर्म तो पुलिस नरम. पुलिस की मनमानी को लेकर भाजपा के अपने सांसद ही सरकार की पोल खोल रहे हैं और आरोपियों को न बख्शने की चेतावनी दे रहे हैं. आज प्रदेश में खुलेआम लोगों को गोली मारी जा रही हैं. रही बात प्रदेश के विकास की तो जिस ग्रीन कॉरिडोर का उदघटना केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं वह उदघाटन होने की चार दिन भाड़ ही धस्त जा रहा है. जाहिर है कि राज्य में सड़क निर्माण मानकों की अनदेखी कर ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिया हो रहा है. 

भाजपा की साज़िशों को नाकाम करेंगी ममता

अखिलेश ने पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनावों में भाजपा पर चुनावी साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि भाजपा बंगाल में अपने लोगों को पैसे पहुंचाने और चुनाव में धांधली करने की ट्रेनिंग दे रही है जो बाद में यूपी में भी यही काम करेंगे. अखिलेश ने कहा ममता बनर्जी अकेले की भाजपा का मुक़ाबला कर रही हैं और ममता फिर बंगाल में भाजपा को हराना में सफल होंगी. ममता फिर पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होंगी. भाजपा की साज़िशों को नाकाम करने में सफल होंगी. 

Open in app