तीन बीमार गेंदबाजों की जगह इंग्लैंड टीम में शामिल हुए ये दो खिलाड़ी

इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

By भाषा | Updated: December 20, 2019 17:53 IST2019-12-20T17:53:29+5:302019-12-20T17:53:29+5:30

Illness strikes England camp, Somerset pair called up as cover | तीन बीमार गेंदबाजों की जगह इंग्लैंड टीम में शामिल हुए ये दो खिलाड़ी

तीन बीमार गेंदबाजों की जगह इंग्लैंड टीम में शामिल हुए ये दो खिलाड़ी

googleNewsNext
Highlightsडोमिनिक बेस और क्रेग ओवरटन बीमार गेंदबाजों के विकल्प के तौर पर टीम के साथ जुड़ेंगे। इन गेंदबाजों को स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर और जैक लीच के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

डोमिनिक बेस और क्रेग ओवरटन दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गए इंग्लैंड के तीन बीमार गेंदबाजों के विकल्प के तौर पर टीम के साथ जुड़ेंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को बताया कि समरसेट के दोनों गेंदबाजों को स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर और जैक लीच के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

ये तीनों गेंदबाज बीमारी के कारण शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ शुरू हुए अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं है। ईसीबी के बयान के मुताबिक, ‘‘स्पिनर डोमिनिक बेस और तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन को इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। दोनों शनिवार को जोहानिसबर्ग में टीम के साथ जुड़ेंगे।’’

Open in app