IND vs SA: 'सांभर-इडली' है मयंक अग्रवाल की सफलता का राज, VIDEO में खुद कबूली बात

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद चेतेश्वर पुजारा के साथ मयंक अग्रवाल की बीसीसीआई टीवी पर बातचीत हुई।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 10, 2019 19:36 IST

Open in App

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने पुणे में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। मयंक अग्रवाल के शतक के दम पर दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट पर 273 रन बना लिए हैं।

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद चेतेश्वर पुजारा के साथ मयंक अग्रवाल की मजाकिया अंदाज में बातचीत हुई। इस दौरान जब पुजारा ने उनसे पूछा कि बीते दिनों में क्या खाया है? तो इस पर मयंक ने कहा, "साउथ इंडियन इडली, नारियल चटनी और सांभर के साथ।

बता दें कि भारत के सलामी बल्लेबाजी मयंक अग्रवाल ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने विशाखापट्टनम में हुए पहले मैच में दोहरा शतक जड़ा था। 

अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 108 रन बनाए। वह इसी के साथ वीरेंद्र सहवाग (2009-10) के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

पुजारा के मुताबिक, ‘‘अग्रवाल अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्रथम श्रेणी में काफी रन बनाए हैं। इससे उन्हें काफी मदद मिली। नब्बे के पास पहुंचने पर नर्वस होने की बात है तो वह इस मामले में निर्भीक हैं। उन्हें पता है कि पचासे को बड़ी पारियों में कैसे बदलना है। शतक पूरा करने पर वह बड़ी पारी खेलने में भी माहिर हैं।’’ 

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकामयंक अग्रवालभारतीय क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमअजिंक्य रहाणेभारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या