ICC World Test Championship Points Table: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने 269 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 399 रन का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में पांचवें और अंतिम दिन वेस्टइंडीज महज 129 रन पर ही सिमट गई। स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस मुकाबले में कुल 10 विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने ताबड़तोड़ 62 रन भी बनाए।
भारत शीर्ष पर, ऑस्ट्रेलिया नंबर-2
भारत ICC World Test Championship Points Table में 360 अंकों के साथ शीर्ष पर है। टीम इंडिया ने 9 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 296 अंक लेकर दूसरे पायदान पर पर है, जिसने 10 में से 2 मुकाबले जीते।
इंग्लैंड ने तीसरा स्थान मजबूत किया
वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टेस्ट में हराकर तीन मैचों की श्रृंखला जीतने वाली इंग्लैंड ने 226 अंकों के साथ तीसरा स्थान मजबूत कर लिया है। इस टीम ने 12 में से 7 मैच जीते हैं, जबकि 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा। उनके अलावा न्यूजीलैंड ने 170 अंकों के साथ चौथा पायदान कब्जा रखा है।
3 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड 146 अंक लेकर चौथे स्थान, जबकि न्यूजीलैंड 180 अंक के साथ तीसरे स्थान पर था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की एशेज श्रृंखला ड्रॉ खेली थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका को चार मैचों की श्रृंखला में 3-1 से हराया था। वहीं वेस्टइंडीज को भारत ने उसकी घरेलू श्रृंखला में 2-0 से मात दी थी। अब इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पांच अगस्त से पहला टेस्ट खेला जाएगा।
ICC World Test Championship Points Table (2019-2021)
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रॉ | रद्द | अंक |
भारत | 9 | 7 | 2 | 0 | 0 | 0 | 360 |
ऑस्ट्रेलिया | 10 | 7 | 2 | 0 | 1 | 0 | 296 |
इंग्लैंड | 12 | 7 | 4 | 0 | 1 | 0 | 226 |
न्यूजीलैंड | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 0 | 180 |
पाकिस्तान | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 0 | 140 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 0 | 80 |
वेस्टइंडीज | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 0 | 40 |
साउथ अफ्रीका | 7 | 1 | 6 | 0 | 0 | 0 | 30 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 |
सातवें स्थान पर वेस्टइंडीज
इस तालिका में पाकिस्तान 140 प्वाइंट्स के साथ पांचवें, श्रीलंका (80) छठे, जबकि वेस्टइंडीज 5 में से सिर्फ 1 मुकाबला जीतकर सातवें स्थान पर है।
एक भी मैच नहीं जीत सका वेस्टइंडीज
बात अगर नीचले क्रम की टीमों की करें, तो साउथ अफ्रीका 7 में से 6 मैच हारकर 8वें, जबकि बांगलादेश 9वें पायदान पर है। बांग्लादेश ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्रगत अब तक एक भी मैच नहीं जीता है।