ICC World Cup 2019: चोटिल शिखर धवन बाहर, ऋषभ पंत को मिला विश्व कप में मौका

ICC World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पैट कमिंस की गेंद पर चोटिल होने के बाद शिखर धवन के विश्व कप में खेलने पर पहले से ही संशय था। हालांकि बीसीसीआई ने कहा था कि उन्हें 3 हफ्ते का समय दिया गया है

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: June 19, 2019 17:34 IST

Open in App

ICC World Cup 2019: भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर अब ऋषभ पंत को विश्व कप में मौका दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पैट कमिंस की गेंद पर चोटिल होने के बाद शिखर धवन के विश्व कप में खेलने पर पहले से ही संशय था। हालांकि बीसीसीआई ने कहा था कि उन्हें 3 हफ्ते का समय दिया गया है। इसके बाद ऋषभ पंत को उनके कवर के तौर पर इंग्लैंड बुला लिया गया था। हालांकि अब धवन के बाहर होने पर पंत के लिए 15 सदस्यीय टीम में जगह बन चुकी है।

21 वर्षीय पंत को पिछले एक साल में शानदार फार्म के बावजूद जब 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया तो काफी विवाद हुआ था। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पंत को टीम में शामिल करने का समर्थन किया और कहा कि अगर धवन को बाहर हो गये तो दिल्ली का यह खिलाड़ी टीम में शामिल होने का हकदार है। पंत ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट दौरे के दौरान शतक जड़े थे। पिछले महीने आईपीएल में भी उसने अच्छा प्रदर्शन किया था।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपशिखर धवनऋषभ पंतटीम इंडियाबीसीसीआईभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या