पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच 26 जून को बर्मिंघम में विश्व कप-2019 का 33वां मैच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबला गीली आउटफील्ड के चलते 1 घंटा देरी से शुरू हुआ। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 237 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 49.1 ओवर में महज 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।
पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम को 7वीं गेंद पर ही मार्टिन गप्टिल (5) के रूप में पहला झटका लगा। इसके कुछ देर बाद ही कॉलिन मुनरो भी 12 रन बनाकर चलते बने। आलम ये रहा कि न्यूजीलैंड अपने 5 विकेट 83 रन पर ही गंवा चुका था।
यहां से कॉलिन डी ग्रैंडहोम और जेम्स नीशम के बीच 132 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभाल लिया। डी ग्रैंडहोम 71 गेंदों में 7 बाउंड्री की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। वहीं नीशम 112 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 97 रन बना नाबाद वापस लौटे। इन दोनों बल्लेबाजों के दम न्यूजीलैंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। विपक्षी टीम की ओर से शाहीन अफरीदी को 3 विकेट हाथ लगे। उनके अलावा मोहम्मद आमिर और शादाब खान को 1-1 सफलता हाथ लगी।
टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज फखर जमां (9) और इमाम उल हक (19) जल्द चलते बने। इसके बाद बाबर आजम ने मोहम्मद हफीज (32) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला।
पाकिस्तान का जब तीसरा विकेट गिरा, तब स्कोर 110 रन था। यहां से बाबर ने हारिस सोहेल के साथ 126 रन की साझेदारी की। हारिस 68 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बाबर 101 रन बना टीम को जीत दिला नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज की ओर से केन विलियम्सन, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हारिस सोहेल, सरफराज अहमद (विकेटकीपर/कप्तान), इमाद वसीम, शादाब खान, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी।
न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
27 Jun, 19 : 12:02 AM
पाकिस्तान ने जीता मैच
बाबर आजम के शतक के दम पाकिस्तान ने मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया है।
26 Jun, 19 : 11:36 PM
बाबर का शतक
बाबर आजम ने अपना शतक पूरा कर लिया है। इस खिलाड़ी के दम टीम जीत के करीब पहुंच चुकी है।
26 Jun, 19 : 11:26 PM
जीत के करीब पाकिस्तान
पाकिस्तान को जीत के लिए 40 गेंदों में 33 रन की दरकार है। टीम जीत के काफी करीब पहुंच चुकी है।
26 Jun, 19 : 10:54 PM
पाकिस्तान के 150 रन पूरे
35.2 ओवर में चौके के साथ पाकिस्तान के 150 रन पूरे। न्यूजीलैंड विकेट की तलाश में। बाबर आजम शानदार पारी खेल रहे हैं। पाकिस्तान जीत की ओर अग्रसर दिख रहा है।
26 Jun, 19 : 10:22 PM
बाबर आजम का अर्धशतक
बाबर आजम ने 65 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। पाकिस्तान को यहां से जीत के लिए 33 ओवरों में 123 रन की दरकार है।
26 Jun, 19 : 10:19 PM
पाकिस्तान को तीसरा झटका
24.5 ओवर में पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद हफीज कैच आउट। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी कर ली है। हारिस सोहेल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। PAK 110/3 (25.0)
26 Jun, 19 : 10:15 PM
पाकिस्तान को तीसरा झटका
24.5 ओवर में पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद हफीज कैच आउट। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी कर ली है। हारिस सोहेल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। PAK 110/3 (25.0)
26 Jun, 19 : 10:01 PM
आजम-हफीज ने पाकिस्तान को संभाला
22 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। हफीज 24, जबकि बाबर आजम 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
26 Jun, 19 : 09:41 PM
17 ओवर समाप्त
फर्ग्यूसन अपने चौथे ओवर में। पहली बॉल पर बाबर आजम ने पहली गेंद को बाउंड्री पार भेजा। दूसरी बॉल पर सिंगल। तीसरी और चौथी बॉल डॉट। अगली डिलीवरी वाइड करार। इस ओवर से कुल 6 रन। PAK 77/2 (17)
26 Jun, 19 : 09:08 PM
न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता
लॉकी फर्ग्यूसन ने अपनी दूसरी ही गेंद पर इमाम उल हक 29 गेंदों में 19 रन बनाकर अपना कैच मार्टिन गप्टिल को थमा बैठे। Pakistan- 45-2 (11)
26 Jun, 19 : 08:50 PM
पाकिस्तान को पहला झटका
पाकिस्तान ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। फखर जमां 9 रन बनाकर आउट हुए।
26 Jun, 19 : 08:26 PM
टारगेट का पीछा करने उतरा पाकिस्तान
पाकिस्तान की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज फखर जमां और इमाम उल हक मैदान पर आ चुके हैं। टीम ने पहले ओवर में कुल 4 रन बनाए।
26 Jun, 19 : 07:54 PM
न्यूजीलैंड की पारी समाप्त
न्यूजीलैंड ने 50 ओवर के खेल तक 6 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। नीशम नाबाद 97 रन बना वापस लौटे हैं।
26 Jun, 19 : 07:35 PM
3 ओवर शेष
मैच के 47वें ओवर तक न्यूजीलैंड ने 47 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना चुका है। बल्लेबाजों ने तेज खेल दिखाना शुरू कर दिया है।
26 Jun, 19 : 06:04 PM
न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
26.2 ओवर में न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। पाकिस्तान ने मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। NZ 84/5 (27.0)
26 Jun, 19 : 05:55 PM
3.16 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा न्यूजीलैंड
25 ओवरों के खेल तक 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। केन विलियम्सन 40, जबकि नीशम 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड फिलहाल 3.16 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
26 Jun, 19 : 05:37 PM
20 ओवरों का खेल समाप्त
न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों के खेल तक 4 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। केन विलियम्सन 30, जबकि नीशम 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
26 Jun, 19 : 05:08 PM
शाहीन को तीसरी सफलता
अपने 5वें ओवर की तीसरी बॉल पर शाहीन ने टॉम लाथम को चलता कर अपना तीसरा शिकार किया। न्यूजीलैंड काफी दबाव में आ चुका है। पाकिस्तान को चौथी सफलता। NZ 46/4 (12.3)
26 Jun, 19 : 04:51 PM
पाकिस्तान को तीसरी सफलता
9वें ओवर में पाकिस्तान को तीसरी सफलता हाथ लगी। शाहीन अफरीदी की गेंद पर रॉस टेलर अपना कैच विकेटकीपर सरफराज को थमा बैठे। इसी के साथ पाकिस्तान को चौथी सफलता। NZ 38/3 (9.0)
26 Jun, 19 : 04:42 PM
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
शाहीन अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर कॉलिन मुनरो का कैच हारिस ने लपका। इसी के साथ न्यूजीलैंड को दूसरा झटका। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रॉस टेलर आ चुके हैं। NZ 24-2 (6)
26 Jun, 19 : 04:21 PM
न्यूजीलैंड की धीमी बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 18 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर केन विलियम्सन 2, जबकि कॉलिन मुनरो 11 रन बनाकर मौजूद हैं।
26 Jun, 19 : 04:05 PM
7वीं गेंद पर लगा न्यूजीलैंड को झटका
मुकाबला शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आए। पहले ओवर में मोहम्मद हफीज ने 5 रन दिए। इसके अगले ही ओवर की पहली बॉल पर मोहम्मद आमिर ने मार्टिन गप्टिल को बोल्ड कर दिया। NZ 5/1 (1.1)
26 Jun, 19 : 03:51 PM
प्लेइंग इलेवन:
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हारिस सोहेल, सरफराज अहमद (विकेटकीपर/कप्तान), इमाद वसीम, शादाब खान, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी।
न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
26 Jun, 19 : 03:36 PM
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
26 Jun, 19 : 03:05 PM
आधे घंटे बाद होगा टॉस
टॉस साढ़े तीन बजे करने का फैसला लिया गया है। फिलहाल पिच को खेलने के लिए दुरुस्त किया जा रहा है।
26 Jun, 19 : 02:35 PM
टॉस में देरी
मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी हो रही है। अब से 25 मिनट बाद एक बार फिर मैदान का निरीक्षण किया जाएगा।
26 Jun, 19 : 02:00 PM
पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने बताया, फैंस की बदतमीजी का उन्होंने क्यों नहीं दिया था जवाब?
26 Jun, 19 : 01:57 PM
न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा सरफराज अहमद का कड़ा इम्तिहान!
26 Jun, 19 : 01:56 PM
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत में कौन मारेगा बाजी?
26 Jun, 19 : 01:33 PM
न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान: वनडे में भिड़ंत का रिकॉर्ड
कुल मैच: 106
न्यूजीलैंड ने जीते: 48
पाकिस्तान ने जीते: 54
कोई परिणाम नहीं: 3
टाई: 1
26 Jun, 19 : 01:32 PM
न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान: वर्ल्ड कप में भिड़ंत का रिकॉर्ड
कुल मैच: 8
न्यूजीलैंड ने जीते: 2
पाकिस्तान ने जीते: 6
कोई परिणाम नहीं: 0
टाई: 0
26 Jun, 19 : 01:30 PM
आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 33वें मैच में आज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमों की भिड़ंत हो रही है।