World Cup 2019, NZ vs SL: गप्टिल-मुनरो के दम न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा

World Cup 2019, NZ vs SL: मैच की पहली पारी में श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही और दूसरी ही बॉल पर लाहिरू थिरिमाने (4) के रूप में उसे पहला झटका लग गया। इसके बाद...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: June 1, 2019 19:41 IST2019-06-01T14:22:33+5:302019-06-01T19:41:19+5:30

ICC World Cup 2019, New Zealand vs Sri Lanka, Match 3: NZ vs SL Live Updates, Match Score, Live Cricket Score, Highlights and Results | World Cup 2019, NZ vs SL: गप्टिल-मुनरो के दम न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा

World Cup 2019, NZ vs SL: गप्टिल-मुनरो के दम न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा

googleNewsNext

विश्व कप-2019 में शनिवार (1 जून) को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच कार्डिफ में मुकाबला खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से विशाल जीत दर्ज की। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका 29.2 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 16.1 ओवर में बगैर किसी नुकसान के मैच अपने नाम कर लिया।

मैच की पहली पारी में श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही और दूसरी ही बॉल पर लाहिरू थिरिमाने (4) के रूप में उसे पहला झटका लग गया। इसके बाद कुसल परेराने दिमुथ करुणारत्ने के साथ मिलकर 42 रन जोड़े, लेकिन परेरा (29) के आउट होते ही विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि 59 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

हालांकि कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 84 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। उनके अलावा थिसारा परेरा ने भी 27 रन की पारी खेली, लेकिन श्रीलंका 136 रन से ज्यादा ना बना सकी। विपक्षी टीम की ओर से मैट हैनरी और लॉकी फर्ग्युसन को 3-3 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, जेम्स नीशम और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो ने नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को 33.5 ओवर शेष रहते जीत दिला दी। गप्टिल ने 51 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 73, जबकि मुनरो ने 47 गेंदों में 7 बाउंड्री की मदद से 58 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कोई भी गेंदबाज विकेट झटकने में सफल नहीं हुआ।

प्लेइंग इलेवन:

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, कुसल परेरा (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), रॉस टेलर, जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।

01 Jun, 19 : 07:21 PM

न्यूजीलैंड ने जीता मैच

न्यूजीलैंड ने 16.1 ओवर में मैच 10 विकेट से अपने नाम कर लिया है। 

01 Jun, 19 : 07:04 PM

सलामी बल्लेबाजों के अर्धशतक पूरे

गप्टिल और मुनरो, दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 36 ओवरों में 28 रन की दरकार। न्यूजीलैंड- 109/0 (14)

01 Jun, 19 : 06:51 PM

सलामी जोड़ी ने दिखाई जीत की राह

इसुरु उडाना को उनका दूसरा ओवर सौंप दिया गया है। पहली तीन गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। चौथी बॉल डॉट। आखिरी दो गेंदों पर सिंगल। इस ओवर से कुल 5 रन। न्यूजीलैंड- 82/0 (11)

01 Jun, 19 : 06:25 PM

न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में

न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल गप्टिल 16, जबकि मुनरो 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका पहले विकेट की तलाश में।

01 Jun, 19 : 06:03 PM

न्यूजीलैंड की शानदार शुरुआत

न्यूजीलैंड की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो और मार्टिन गप्टिल मैदान पर आए। गेंद लसिथ मलिंगा के हाथों में। इस ओवर से कुल 10 रन न्यूजीलैंड के खाते में। न्यूजीलैंड- 10/0 (1)

01 Jun, 19 : 05:41 PM

श्रीलंका ऑलआउट

श्रीलंका की टीम 29.2 ओवर में महज 136 रन बनाकर ऑलआउट हो चुकी है। इस टीम की ओर से कप्तान करुणारत्ने ने सर्वाधिक 52 रन की पारी खेली। 

01 Jun, 19 : 05:17 PM

न्यूजीलैंड का दबदबा

लॉकी फर्ग्युसन 6 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटक चुके हैं। श्रीलंका की पारी के 28 ओवर समाप्त हो चुके हैं, अभी टीम बेहद कमजोर नजर आ रही है। श्रीलंका- 130/8 (28)

01 Jun, 19 : 05:02 PM

श्रीलंका के 2 विकेट शेष

श्रीलंका ने 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 115 रन ही बनाए हैं। न्यूजीलैंड को ऑलआउट के लिए 2 विकेट की दरकार है। वहीं श्रीलंका के पास 25 ओवर शेष हैं, लेकिन इसे खेल पाना पुच्छल्ले बल्लेबाजों के लिए लगभग नामुमकिन होगा।

01 Jun, 19 : 04:42 PM

21 ओवर समाप्त

श्रीलंका ने 21 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। थिसारा परेरा 18, जबकि दिमुथ करुणारत्ने 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका 4.62 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

01 Jun, 19 : 04:12 PM

श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने अपनी चौथी ही गेंद पर मैथ्यूज को आउट कर दिया। मैथ्यूज अपना खाता तक ना खोल सके। इसी के साथ श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। श्रीलंका- 59/5 (14.4)

01 Jun, 19 : 03:58 PM

श्रीलंका को चौथा झटका

न्यूजीलैंड ने 11.5 ओवर में चौथा विकेट झटका। लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर डी सिल्वा पगबाधा आउट। श्रीलंका की हालत पस्त नजर आ रही है। न्यूजीलैंड मैच में पूरी तरह से हावी। श्रीलंका- 53/4 (12)

01 Jun, 19 : 03:45 PM

मैट हैनरी को तीसरा विकेट

मैच के 8.1 ओवर में श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। कुसल परेरा 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कुसल मेंडिस आए और अपनी पहली ही बॉल पर कैच आउट। मैट हैनरी को ये तीसरी सफलता। हैनरी हैट्रिक पर, लेकिन आते ही चौके के साथ उन्होंने खाता खोला। श्रीलंका- 50/3 (9)

01 Jun, 19 : 03:15 PM

न्यूजीलैंड ने बनाया दबाव

श्रीलंका की टीम ने 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं। कुसल परेरा 6, जबकि दिमुथ करुणारत्ने 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

01 Jun, 19 : 03:06 PM

श्रीलंका को दूसरी ही गेंद पर लगा झटका

श्रीलंका की ओर से लाहिरू थिरिमाने और दिमुथ करुणारत्ने बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आए। गेंद मैट हैनरी के हाथों में। पहली ही बॉल पर थिरिमाने ने चौका जड़कर टीम का खाता खोला, लेकिन अगली बॉल पर पगबाधा आउट। बल्लेबाजी के लिए एक और बाएं हाथ के बल्लेबाज कुसल परेरा आ चुके हैं। श्रीलंका-  4/1 (1)

01 Jun, 19 : 02:55 PM

न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

रोस टेलर शानदार फॉर्म में हैं और पिछले साल 90 से अधिक की औसत से रन बनाए। वहीं विलियमसन और मार्टिन गुप्टिल भी खतरनाक बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डि ग्रांडहोमे और टिम साउदी पर दारोमदार रहेगा, जबकि स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी ईश सोढी और मिशेल सेंटनेर पर रहेगी। न्यूजीलैंड टीम का पलड़ा वनडे रैंकिंग में नौवें स्थान पर खिसकी श्रीलंका पर भारी लग रहा है।

01 Jun, 19 : 02:47 PM

अभ्यास मैच में भारत को दी थी न्यूजीलैंड ने शिकस्त

विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज से हार गया। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स फ्रेंकलिन को यकीन है कि कीवी टीम पहली बार विश्व कप जीत सकती है। 

01 Jun, 19 : 02:40 PM

प्लेइंग इलेवन:

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, कुसल परेरा (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), रॉस टेलर, जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।

01 Jun, 19 : 02:35 PM

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

Open in app