ICC World Cup 2019 Live Update: तेज गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बाद क्रिस गेल (50) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है।
वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विंडीज के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और पाकिस्तान को 105 रनों पर रोक दिया। 106 रनों के लक्ष्य को विंडीज ने 13.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (विंडीज) ने 1975 और 1979 में लगातार दो वर्ल्ड कप जीते थे, हालांकि इसके बाद विंडीज की टीम सिर्फ एक बार 1983 में फाइनल में पहुंची और उसके बाद कभी फाइनल तक का सफर भी तय नहीं कर पाई। जबकि पाकिस्तान ने अब तक सिर्फ एक वर्ल्ड कप जीता है, जो उसने 1992 में इमरान खान की कप्तानी में अपने नाम किया था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
वेस्टइंडीज की टीम :जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, शाई होप (विकेटकीपर), डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रेथवेट, एश्ले नर्स, शेल्डन कॉट्रेल और ओशाने थॉमस।
पाकिस्तान की टीम : सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, हसन अली और वहाब रियाज।
31 May, 19 : 06:26 PM
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
तेज गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बाद क्रिस गेल (50) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। 106 रनों के लक्ष्य को विंडीज ने 13.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
31 May, 19 : 06:13 PM
क्रिस गेल 50 रन बनाकर आउट
11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद आमिर ने क्रिस गेल को शादाब खान के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई। गेल 34 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 10.5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन।
31 May, 19 : 06:10 PM
क्रिस गेल ने पूरा किया अर्धशतक
11वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रिस गेल ने एक रन लेकर 33 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक।
31 May, 19 : 05:56 PM
डेरेन ब्रावो खाता नहीं खोल पाए
सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद आमिर ने डेरेन ब्रावो को आउट कर पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। ब्रावो खाता भी नहीं खोल पाए। 6.2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 46 रन।
31 May, 19 : 05:44 PM
शाई होप 11 रन बनाकर आउट
पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद आमिर ने शाई होप को मोहम्मद हफीज के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान टीम को दिलाई पहली सफलता। शाई होप 17 गेंदों में एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 4.3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 36 रन।
31 May, 19 : 05:24 PM
क्रिस गेल-शाई होप ने शुरू की पारी
वेस्टइंडीज की ओर से क्रिस गेल और शाई होप ने शुरू की पारी। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
31 May, 19 : 04:52 PM
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दिया 106 रनों का लक्ष्य
22वें ओवर की चौथी गेंद पर ओशान थॉमस ने वहाब रियाज को बोल्ड कर खत्म की पाकिस्तान की पारी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 21.4 ओवर में 105 रन बनाकर ढेर हो गई और अब वेस्टइंडीज को इस मैच को जीतने के लिए 106 रनों की जरूरत है।
31 May, 19 : 04:40 PM
मोहम्मद हफीज 16 रन बनाकर आउट
20वें ओवर की तीसरी गेंद पर ओशाने थॉमस ने मोहम्मद हफीज को शेल्डन कॉट्रेल के हाथों कैच कराकर पाकिस्ता को नौवां झटका दिया। हफीज 24 गेंदों में दो चौके की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 19.3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 83 रन।
31 May, 19 : 04:35 PM
हसन अली एक रन बनाकर आउट
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेसन होल्डर ने हसन अली को शेल्डन कॉट्रेल के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज को आठवीं सफलता दिलाई। हसन चार गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18.3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 81 रन।
31 May, 19 : 04:29 PM
शादाब खान खाता भी नहीं खोल पाए
18वें ओवर की तीसरी गेंद पर ओशाने थॉमस ने शादाब खान को एलबीडब्ल्यू कर वेस्टइंडीज को सातवीं सफलता दिलाई। शादाब खाता भी नहीं खोल पाए। 17.3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 78 रन।
31 May, 19 : 04:26 PM
इमाद वसीम 1 रन बनाकर आउट
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेसन होल्डर ने इमाद वसीम को क्रिस गेल के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान को छठा झटका दिया। वसीम तीन गेंदों में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। 17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 77 रन।
31 May, 19 : 04:23 PM
सरफराज अहमद 13 रन बनाकर आउट
17वें ओवर की पहली गेंद पर जेसन होल्डर ने सरफराज अहमद को विकेट के पीछे कैच कराकर पाकिस्ता को दिया पांचवां झटका। अंपायर द्वारा आउट नहीं दिए जाने के बाद विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने रिव्यू लिया और रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले से लगकर विकेटकीपर के हाथ में गई थी। सरफराज 12 गेंदों में एक चौके की मदद से सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 16.1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 75 रन।
31 May, 19 : 04:04 PM
बाबर आजम 22 रन बनाकर आउट
14वें ओवर की पहली गेंद पर ओशान थॉमस ने बाबर आजम को विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज को चौथी सफलता दिलाई। बाबर 33 गेंदों में दो चौके की मदद से 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 13.1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 62 रन।
31 May, 19 : 03:49 PM
हैरिस सोहेल 8 रन बनाकर आउट
10वें ओवर की चौथी गेंद पर आंद्रे रसेल ने हैरिस सोहेल को विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान को दिया तीसरा झटका। सोहेल 11 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 9.4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 45 रन।
31 May, 19 : 03:48 PM
पाकिस्तान को दूसरा झटका
छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर आंद्रे रसेल ने फखर जमान को बोल्ड कर पाकिस्ता को दिया दूसरा झटका। फखर 16 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 5.5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 35 रन।
31 May, 19 : 03:28 PM
इमाम उल हक सिर्फ दो रन बनाकर आउट
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर शेल्डन कॉट्रेल ने इमाम उल हक को विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज को दिलाई पहली सफलता। इमाम 11 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 17 रन।
31 May, 19 : 03:12 PM
इमाम उल हक-फखर जमान ने शुरू की पारी
पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक और फखर जमान ने पारी शुरू की। वेस्टइंडीज की ओर से शेल्डन कॉट्रेल ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
31 May, 19 : 02:44 PM
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
वेस्टइंडीज की टीम : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, शाई होप (विकेटकीपर), डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रेथवेट, एश्ले नर्स, शेल्डन कॉट्रेल और ओशाने थॉमस।
पाकिस्तान की टीम : सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, हसन अली और वहाब रियाज।
31 May, 19 : 02:34 PM
वेस्टइंडीज का टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला
वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सरफराज अहमद की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
31 May, 19 : 02:27 PM
वेस्टइंडीज vs पाकिस्तान: वर्ल्ड कप में भिड़ंत का रिकॉर्ड
आईसीसी वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 10 मैच खेले गए हैं, जिनमें वेस्टइंडीज ने 7 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान की टीम को सिर्फ तीन मैचों में जीत नसीब हुई है। अगर रिकॉर्ड के आधार पर देखें तो वेस्टइंडीज इस मैच में जीतने की प्रबल दावेदार है, लेकिन पाकिस्तान में भी किसी भी टीम को हराने की क्षमता है।
31 May, 19 : 02:26 PM
वेस्टइंडीज vs पाकिस्तान: वनडे में भिड़ंत का रिकॉर्ड
वनडे में इन दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो विंडीज टीम का पलड़ा भारी रहा है। इन दोनों के बीच खेले गए कुल 133 वनडे मैचों में वेस्टइंडीज ने 70 मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने 30 मैच जीते हैं और 3 मैच टाई रहे हैं।
31 May, 19 : 02:24 PM
पाकिस्तान का मुकाबले वेस्टइंडीज से
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे मैच में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में वेस्टइंडीज का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा और इसके लिए टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा।