ICC World Cup, Ind vs WI: भारत ने दर्ज की बड़ी जीत, वेस्टइंडीज को 125 रनों से हराया

ICC World Cup 2019, IND vs WI Live Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 34वें मुकाबले का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Updated: June 27, 2019 22:16 IST2019-06-27T13:22:17+5:302019-06-27T22:16:08+5:30

ICC World Cup 2019, India vs West Indies, Live Score, Live updates, Live streaming, Live blog, Match Highlights in Hindi | ICC World Cup, Ind vs WI: भारत ने दर्ज की बड़ी जीत, वेस्टइंडीज को 125 रनों से हराया

ICC World Cup, Ind vs WI: भारत ने दर्ज की बड़ी जीत, वेस्टइंडीज को 125 रनों से हराया

googleNewsNext

विराट कोहली (72) और एमएस धोनी (नाबाद 56) की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम क्रिकेट टीम ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के मुकाबले में वेस्टइंडीज को 125 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत की टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, वहीं वेस्टइंडीज की टीम इस हार के बाद सेमीफाइनल की दौर से बाहर हो गई है।

भारतीय क्रिकेट टीम की यह 6 मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम 11 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। भारतीय टीम का एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं वेस्टइंडीज की टीम को सातवें मैच में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और विंडीज टीम अब तक सिर्फ एक मैच जीत पाई है। विंडीज टीम के सिर्फ तीन अंक हैं।

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 268 रनों का स्कोर खड़ा किया और विंडीज को 269 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और पूरी टीम 34.2 ओवरों में 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

दोनों टीमें इस प्रकार है:

भारत:विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, विजय शंकर, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, सुनील अंबरीश, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायेर, कार्लोस ब्रेथवेट, फाबियान एलेन, केमार रोच, शेल्डन कोट्रेल और ओशान थॉमस।

27 Jun, 19 : 10:15 PM

भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रनों से हराया

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और पूरी टीम 34.2 ओवरों में 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत ने यह मैच 125 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 6.2 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को दो-दो सफलता मिली, वहीं कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट लिया।

27 Jun, 19 : 09:55 PM

शेल्डन कोट्रेल 10 रन बनाकर आउट

30वें ओवर की पांचवीं गेंद पर युजवेंद्र चहल ने शेल्डन कोट्रेल को आउट किया। शेल्डन कोट्रेल 8 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 29.5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन।

27 Jun, 19 : 09:45 PM

शिमरोन हेटमायेर 18 रन बनाकर आउट

29वें ओर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने शिमरोन हेटमायेर को आउट किया। हेटमायेर 29 गेंदों में एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 28.3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर आठ विकेटे के नुकसान पर 112 रन।

27 Jun, 19 : 09:37 PM

फाबियान एलेन खाता भी नहीं खोल पाए

27वें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने फाबियान एलेन को आउट किया। फाबियान एलेन खाता भी नहीं खोल पाए। 26.2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 107 रन।

27 Jun, 19 : 09:32 PM

कार्लोस ब्रेथवेट एक रन बनाकर आउट

27वें ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने कार्लोस ब्रेथवेट को धोनी के हाथों कैच कराया। ब्रेथवेट 5 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। 26.1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 107 रन।

27 Jun, 19 : 09:19 PM

जेसन होल्डर 6 रन बनाकर आउट

24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर युजवेंद्र चहल ने जेसन होल्डर को केदार जाधव के हाथों कैच कराकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। होल्डर 13 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 23.5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 98 रन।

27 Jun, 19 : 09:04 PM

निकोलस पूरन 28 रन बनाकर आउट

21वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने निकोलस पूरन को आउट किया। पूरन 50 गेंदों में दो चौके की मदद से 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 20.2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 80 रन।

27 Jun, 19 : 08:53 PM

सुनील अंबरीश 31 रन बनाकर आउट

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने सुनील अंबरीश को आउट किया। अंबरीश 40 गेंदों में दो चौके की मदद से 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 71 रन।

27 Jun, 19 : 08:01 PM

शाई होप 5 रन बनाकर आउट

7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने शाई होप को बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। होप 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6.5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 16 रन। 


27 Jun, 19 : 07:54 PM

क्रिस गेल 6 रन बनाकर आउट

5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने क्रिस गेल को केदार जाधव के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। गेल 19 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 4.5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 10 रन। 


27 Jun, 19 : 07:27 PM

क्रिस गेल-सुनील अंबरीश ने शुरू की पारी

वेस्टइंडीज की ओर से क्रिस गेल और सुनील अंबरीश ने शुरू की पारी। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

27 Jun, 19 : 06:56 PM

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 269 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 268 रनों का स्कोर खड़ा किया और वेस्टइंडीज के सामने 269 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से अंत एमएस धोनी अंत तक टिके रहे और 61 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 56 रनों की पारी खेली। धोनी ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर 16 रन बनाया। 


27 Jun, 19 : 06:48 PM

शमी खाता भी नहीं खोल पाए

49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शेल्डन कॉट्रेल ने मोहम्मद शमी को शाई होप के हाथों कैच कराकर विंडीज को सातवीं सफलता दिलाई। शमी खाता भी नहीं खोल पाए। 48.5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 252 रन।

27 Jun, 19 : 06:46 PM

हार्दिक पंड्या 46 रन बनाकर आउट

49वें ओवर की दूसरी गेंद पर शेल्डन कॉट्रेल ने हार्दिक पंड्या को बाउंड्री पर एलेन फाबियान के हाथों कैच कराकर विंडीज को छठी सफलता दिलाई। हार्दिक 38 गेंदों में 5 चौके की मदद से 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 48.2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 250 रन।

27 Jun, 19 : 06:02 PM

विराट कोहली 72 रन बनाकर आउट

39वें ओवर की दूसरी गेंद पर जेसन होल्डर ने विराट कोहली को आउट किया। कोहली 82 गेंदों में 8 चौके की मदद से 72 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 38.2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन।

27 Jun, 19 : 05:16 PM

केदार जाधव 7 रन बनाकर आउट

29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर केमार रोच ने केदार जाधव को विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच कराया। जाधव 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 28.5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 140 रन।

27 Jun, 19 : 05:15 PM

विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक

28वें ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन लेकर विराट कोहली ने 55 गेंदों में वनडे करियर का 53वां अर्धशतक पूरा किया।

27 Jun, 19 : 05:05 PM

विजय शंकर 14 रन बनाकर आउट

27वें ओवर की पहली गेंद पर केमार रोच ने विजय शंकर को आउट किया। विजय शंकर 19 गेंदों में तीन चौके की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 26.1 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 126 रन।

27 Jun, 19 : 04:56 PM

कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 20 हजार रन

विराट कोहली ने 25वें ओवर की चौथी गेंद पर पारी का 37वां रन बनाते ही सबसे तेज 20 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने ये उपलब्धि अपनी 417वीं पारी में हासिल की और उन्होंने दो महान बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 453 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।

27 Jun, 19 : 04:33 PM

केएल राहुल 48 रन बनाकर आउट

21वें ओवर की चौथी गेंद पर जेसन होल्डर ने केएल राहुल को बोल्ड कर विंडीज को दिलाई दूसरी सफलता। राहुल 64 गेंदों में छह चौके की मदद से 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 20.4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 98 रन।

27 Jun, 19 : 04:25 PM

18 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 87/1

18 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 87 रन। क्रीज पर केएल राहुल (42) और विराट कोहली (25) मौजूद।

27 Jun, 19 : 03:30 PM

रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट

छठे ओवर की आखिरी गेंद पर केमार रोच ने रोहित शर्मा को विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच कराकर विंडीज को पहली सफलता दिलाई। रोहित 23 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 29 रन।

27 Jun, 19 : 03:04 PM

केएल राहुल-रोहित शर्मा ने शुरू की पारी

भारत की ओर से केएल राहुल और रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी शुरू की। वेस्टइंडीज की ओर से शेल्डन कोट्रेल ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

27 Jun, 19 : 02:46 PM

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, विजय शंकर, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, सुनील अंबरीश, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायेर, कार्लोस ब्रेथवेट, फाबियान एलेन, केमार रोच, शेल्डन कोट्रेल और ओशान थॉमस।

27 Jun, 19 : 02:44 PM

दो बदलाव के साथ उतरी विंडीज की टीम

भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है, वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टीम में दो बदलाव किए हैं। विंडीज टीम में सुनील अंबरीश और फाबियान एलेन को एविन लुईस और एश्ले नर्स की जगह टीम में शामिल किया गया है।  


27 Jun, 19 : 02:34 PM

भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जेसन होल्डर की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। 


27 Jun, 19 : 02:04 PM

टीम इंडिया पहुंची मैनचेस्टर, फैंस ने किया चीयर!



 

27 Jun, 19 : 01:33 PM

क्या 1983 वर्ल्ड कप फाइनल का इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया?



 

27 Jun, 19 : 01:32 PM

भारत ने 2015 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को 182 रन पर समेट, मैच 40 ओवर में जीत लिया था



 

27 Jun, 19 : 01:31 PM

मैनचेस्टर में आज टीम इंडिया की भिड़ंत विंडीज से



 

27 Jun, 19 : 01:30 PM

भारत vs वेस्टइंडीज: वनडे में भिड़ंत का रिकॉर्ड

कुल मैच: 126
भारत ने जीते: 59
वेस्टइंडीज ने जीते: 62
कोई परिणाम नहीं: 0
टाई: 0

27 Jun, 19 : 01:30 PM

भारत vs वेस्टइंडीज: वर्ल्ड कप में भिड़ंत का रिकॉर्ड

कुल मैच: 8
भारत ने जीते: 5
वेस्टइंडीज ने जीते: 3
कोई परिणाम नहीं: 0
टाई: 0

27 Jun, 19 : 01:27 PM

आज भारत vs वेस्टइंडीज की भिड़ंत

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 34वें मैच में आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में भारत और वेस्टइंडीज की टीमों का मुकाबला हो रहा है।

Open in app