भारत-इंग्लैंड के बीच 30 जून को बर्मिंघम में विश्व कप-2019 का 38वां मैच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 31 रन से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए भारत 5 विकेट खोकर 306 रन ही बना सका। ये इस टूर्नामेंट भारत की पहली हार रही।
पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी की। रॉय 57 गेंदों में 66, जबकि बेयरस्टो 109 बॉल पर 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 111 रन बनाकर आउट हुए।
इंग्लैंड का जब तीसरा विकेट गिरा, तो उसका स्कोर 207 रन था। यहां से जो रूट (44) और बेन स्टोक्स ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 70 रन की साझेदारी हुई। स्टोक्स ने 54 गेंदों में तेजतर्रार 79 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद शमी को 5 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता हाथ लगी।
टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल बगैर खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान कोहली ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। कोहली 66 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट तीसरा शतक लगाते हुए 109 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 102 रन बनाए।
विश्व कप में डेब्यू मैच खेलने वाले ऋषभ पंत ने तेजतर्रार 32, जबकि हार्दिक पंड्या ने 45 रन टीम के खाते में जोड़े। टीम इंडिया का जब पांचवां विकेट गिरा, तो स्कोर 267 था। यहां से धोनी ने 31 गेंदों में नाबाद 42 रन की पारी खेली। धोनी के ही बल्ले से भारतीय पारी का इकलौता छक्का आया, लेकिन वह टीम को जीत दिला ना सके। टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवरों में 306 से आगे ना जा सकी। इंग्लैंड की ओर से लियाम प्लंकेट ने 3, जबकि क्रिस वोक्स ने 2 शिकार किए।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड:जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।
30 Jun, 19 : 11:10 PM
भारत की हार
टीम इंडिया 5 विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना सकी।
30 Jun, 19 : 10:45 PM
भारत को पांचवां झटका
44.5 ओवर में भारत को हार्दिक पंड्या के रूप में पांचवां झटका लगा। पंड्या 33 गेंदों में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। IND 267/5 (45.0)
30 Jun, 19 : 10:13 PM
पंत लौटे पवेलियन
पंत 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। भारत को चौथा झटका लगा। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए धोनी आ चुके हैं। IND 226/4 (39.1)
30 Jun, 19 : 10:05 PM
World Cup इतिहास में ये कारनामा करने वाले पहले कप्तान बने विराट कोहली
इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को विश्व कप-2019 के 38वें मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 76 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली। इस इनिंग के साथ ही कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
30 Jun, 19 : 09:54 PM
भारत को बड़ा झटका
ऑफ कटर गेंद पर रोहित शर्मा अपने बल्ले का किनारा दे बैठे। भारत को इसी के साथ तीसरा झटका लगा। IND 198/3 (36.1)
30 Jun, 19 : 09:48 PM
रोहित का शतक
रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट का अपना तीसरा शतक जड़ दिया है। मैच काफी रोमांचक हो गया है। IND 188/2 (35.1)
30 Jun, 19 : 09:25 PM
रोहित से उम्मीदें
भारत ने 31 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित 81 रन क्रीज पर मौजूद हैं।
30 Jun, 19 : 08:53 PM
कोहली-रोहित के बीच शतकीय साझेदारी
कोहली-रोहित के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। इन बल्लेबाजों ने भारत को संभाल लिया है।
30 Jun, 19 : 08:23 PM
कोहली-रोहित के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
कोहली और रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। IND 58/1 (16.1)
30 Jun, 19 : 08:18 PM
15 ओवर समाप्त
भारत प्लंकेट अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल पर रोहित ने सिंगल निकाला। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर कोहली ने सिंगल लिया। इस ओवर से कुल 2 रन। IND 53/1 (15.0)
30 Jun, 19 : 07:47 PM
कोहली-रोहित के भरोसे टीम इंडिया
भारत ने 7 ओवर के खेल में 1 विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं। कोहली और रोहित शर्मा 10-10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
30 Jun, 19 : 07:30 PM
भारत को पहला झटका
8 डॉट गेंदों के बाद अगली बॉल पर केएल राहुल अपना कैच क्रिस वोक्स को उनकी ही गेंद पर दे बैठे। भारत को जल्द पहला झटका लग चुका है। IND 8/1 (2.3)
30 Jun, 19 : 07:24 PM
टारगेट का पीछा करने उतरा भारत
भारत की ओर से केएल राहुल और रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं। गेंद क्रिस वोक्स के हाथों में। इस ओवर से कोई रन नहीं। IND 0/0 (1.0)
30 Jun, 19 : 07:08 PM
अंकतालिका में भारत दूसरे स्थान पर
अंकतालिका पर नजर डालें, तो भारत 6 में से 5 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है, जबकि 7 में से 3 मैच हारकर इंग्लैंड पांचवें स्थान पर। ऐसे में सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंग्लैंड के लिए ये मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी होगा। हार उसे अगले दौर से बाहर कर देगी। वहीं जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगा।
30 Jun, 19 : 07:02 PM
वनडे में भारत रहा अब तक हावी
दोनों टीमों के बीच अब तक 99 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 53, जबकि इंग्लैंड ने 41 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं 3 मैच बेनतीजा, जबकि 2 टाई रहे हैं।
30 Jun, 19 : 06:52 PM
इंग्लैंड ने बनाए 337 रन
इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 337 रन बनाए हैं। भारत की ओर से शमी ने 5 विकेट चटकाए।
30 Jun, 19 : 06:33 PM
शमी को चौथी सफलता
मोहम्मद शमी ने 47वें ओवर में अपनी चौथी सफलता हासिल की। बटलर इसी गेंदबाज के हाथों कैच आउट। इसी के साथ इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा। ENG 310/5 (47.0)
30 Jun, 19 : 06:23 PM
इंग्लैंड को चौथा झटका
इंग्लैंड को 44.1 ओवर में चौथा झटका लग चुका है। शमी की गेंद पर रूट कैच आउट। रूट 54 गेंदों में 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने इस ओवर में रन आउट का मौका गंवाया। लास्ट बॉल पर स्टोक्स का अर्धशतक पूरा।
30 Jun, 19 : 05:58 PM
10 ओवर शेष
40 ओवर के खेल तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना लिए हैं। रूट 32, जबकि स्टोक्स 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
30 Jun, 19 : 05:37 PM
भारत की मैच में वापसी
पिछले 8 ओवरों में भारत ने 20 रन दिए हैं। इस बीच टीम इंडिया को 2 सफलता हाथ लग चुकी है। मोहम्मद शमी शानदार गेंदबाजी करते हुए। ENG 211/3 (35)
30 Jun, 19 : 05:19 PM
भारत को दूसरी सफलता
31.4 ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर लंबा शॉट खेलने की कोशिश में जॉृनी बेयरस्टो, पंत के हाथों कैच आउट। इसी के साथ भारत को दूसरी सफलता हाथ लगी। ENG 205/2
30 Jun, 19 : 05:15 PM
6.62 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा इंग्लैंड
31 ओवर के खेल तक इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। बेयरस्टो 111, जबकि रूट 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। ENG 204/1 (30.5), CRR: 6.62
30 Jun, 19 : 04:59 PM
बेयरस्टो ने जड़ा शतक
जॉनी बेयरस्टो ने अपना शतक पूरा कर लिया है। भारत मैच में काफी दबाव में दिख रहा है। अगर भारत आज का मैच हारता है, तो पाकिस्तान विश्व कप से बाहर होगा। ENG 191/1 (27.0)
30 Jun, 19 : 04:42 PM
भारत को पहली सफलता
भारत को 22.1 ओवर में पहला विकेट हाथ लगा। कुलदीप यादव की गेंद पर जेसन रॉय कैच आउट। ENG 160/1 (22.2)
30 Jun, 19 : 04:20 PM
बेयरस्टो-रॉय के बीच शतकीय साझेदारी
बेयरस्टो के बाद रॉय ने भी 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया इस विश्व कप पहली बार इतने दबाव में नजर आ रही है। ENG 124/0 (17)
30 Jun, 19 : 04:05 PM
इंग्लैंड मैच में हावी
इंग्लैंड ने 13 ओवर के खेल तक बगैर विकेट गंवाए 84 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट चटकाने में अब तक पूरी तरह से विफल रहे हैं। इंग्लैंड हावी नजर आता हुआ।
30 Jun, 19 : 03:38 PM
रॉय ने लगाई बैक-टू-बैक बाउंड्री
युजवेंद्र चहल अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर बेयरस्टो ने सिंगल निकाला। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं बॉल को रॉय ने चौके के लिए भेजा। अगली गेंद पर फिर से बाउंड्री। इस ओवर से कुल 9 रन। ENG 46/0 (8.0)
30 Jun, 19 : 03:19 PM
इंग्लैंड की शानदार बल्लेबाजी
जसप्रीत बुमराह अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर रॉय ने सिंगल लिया। अगली तीन गेंदें डॉट। पांचवीं बॉल पर बेयरस्टो ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाया। ENG 19/0 (4)
30 Jun, 19 : 03:05 PM
मैच शुरू
इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद मोहम्मद शमी के हाथों में। पहली बॉल वाइड करारा। दूसरी और पांचवीं गेंद पर रॉय ने चौके लगाए। ENG 9/0 (1.0)
30 Jun, 19 : 02:51 PM
इंग्लैंड ने जीता टॉस
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में ऋषभ पंत को मौका दिया गया है।
30 Jun, 19 : 02:50 PM
इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।
30 Jun, 19 : 02:42 PM
भारतीय टीम
भारत: लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
30 Jun, 19 : 02:38 PM
इंग्लैंड ने जीता टॉस
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में ऋषभ पंत को मौका दिया गया है।
30 Jun, 19 : 01:53 PM
आज वर्ल्ड कप के महत्वपूर्ण मैच में भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत
30 Jun, 19 : 01:52 PM
एजबेस्टन का मैदान भारत-इंग्लैंड मैच की मेजबानी के लिए तैयार है!
30 Jun, 19 : 01:51 PM
India vs England: वर्ल्ड कप मैचों के परिणाम
1975 वर्ल्ड कप-इंग्लैंड 202 रन से जीता
1983 वर्ल्ड कप-भारत 6 विकेट से जीता
1987 वर्ल्ड कप-इंग्लैंड 35 रन से जीता
1992 वर्ल्ड कप-इंग्लैंड 9 रन से जीता
1999 वर्ल्ड कप-भारत 63 रन से जीता
2003-भारत 82 रन से जीता
2011-मैच टाई
30 Jun, 19 : 01:51 PM
India vs England: वनडे भिड़ंत का रिकॉर्ड
कुल मैच: 99
भारत ने जीते: 53
इंग्लैंड ने जीते: 45
टाई: 2
कोई परिणाम नहीं: 3
30 Jun, 19 : 01:50 PM
India vs England: वर्ल्ड कप में भिड़ंत का रिकॉर्ड
कुल मैच: 7
भारत ने जीते: 3
इंग्लैंड ने जीते: 3
टाई: 1
कोई परिणाम नहीं: 0
30 Jun, 19 : 01:50 PM
वर्ल्ड कप में आज भारत vs इंग्लैंड की भिड़ंत
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 38वें मैच में आज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं।