Highlightsपहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बनाए 352 रन।शिखर धवन ने खेली शतकीय पारी।ऑस्ट्रेलिया की ओर से वॉर्नर ने 84 गेंदों में बनाए 56 रन, मगर नहीं बचा सके मैच।
वर्ल्ड कप 2019 के 14वें मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को लंदन के केनिंग्टन ओवल में 36 रन से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 316 रन पर सिमट गई।
मैच की पहली पारी में टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित ने पहले विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। रोहित 70 गेंदों में 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं धवन ने 109 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 117 रन की पारी खेली।
इसके बाद विराट कोहली ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए टीम के खाते में 82 रन जोड़े। वहीं हार्दिक पंड्या ने 48, जबकि महेंद्र सिंह धोनी 27 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल को छठे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने 3 गेंदों में नाबाद 11 रन ठोके। विपक्षी टीम की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 62 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और नाथन कुल्टर नाइल को 1-1 सफलता हाथ लगी।
टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही। डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच (36) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इसके बाद वॉर्नर ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। वॉर्नर 84 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। वहीं स्मिथ ने 69 रन की पारी खेली।
हालांकि इसके बाद एलेक्स कैरी ने 55 और ग्लेन मैक्सवेल ने 28 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम को हार से बचा नहीं सके। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को 3-3 सफलता हाथ लगी। वहीं युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके।
अंतिम एकादश:
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
09 Jun, 19 : 11:15 PM
भारत ने जीता मैच
भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क और जम्पा को चलता किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 50 ओवर में 316 रन ही बना सकी। भारत ने मैच अपने नाम किया।
09 Jun, 19 : 10:49 PM
नाइल लौटे पवेलियन
भारत को 44.5 ओवर में सातवीं सफलता हाथ लगी। नाथन कुल्टर नाइल 9 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट। भारत जीत के काफी करीब पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया- 284-7 (45)
09 Jun, 19 : 10:24 PM
ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन
भुवनेश्वर कुमार ने पारी के 40वें ओवर में दो विकेट झटक ऑस्ट्रेलिया को संकट में डाल दिया है। कंगारू टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं। यहां से भारत की जीत नजर आने लगी है। ऑस्ट्रेलिया- 238-5 (40)
09 Jun, 19 : 10:05 PM
ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उस्मान ख्वाजा बोल्ड। इसी के साथ भारत को तीसरी सफलता हाथ लगी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर आए और आते ही चौके के साथ पारी की शुरुआत। ऑस्ट्रेलिया- 207-3 (37)
09 Jun, 19 : 09:51 PM
ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की दरकार
ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। टीम को यहां से जीत के लिए 16 ओवर में 173 रन की दरकार है।
09 Jun, 19 : 09:16 PM
भारत को दूसरी सफलता
भारत की टीम को 24.4 ओवर में दूसरी सफलता हाथ लग चुकी है। वॉर्नर 84 गेंदों में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उस्मान ख्वाजा आ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया- 134-2 (25)
09 Jun, 19 : 09:01 PM
वॉर्नर ने जड़ा अर्धशतक
सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर में 77 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। यहां बादल छाए हुए हैं, ऐसे में D/L की भी आशंका नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया को यहां से तेज खेलना होगा। ऑस्ट्रेलिया- 107-1 (22)
09 Jun, 19 : 08:45 PM
भारत की कसी हुई गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर में 1 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। वॉर्नर 36, जबकि स्मिथ 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
09 Jun, 19 : 08:40 PM
'बलिदान बैज' के बिना उतरे महेंद्र सिंह धोनी
धोनी दस्तानों पर 'बलिदान बैज' के बिना विकेटकीपिंग के लिए उतरे हैं। आईसीसी इस बैज को लेकर अपनी नाराजगी पहले ही जाहिर कर चुका था, ऐसे में धोनी ने भी इस मामले को ज्यादा तूल देना सही नहीं समझा। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
09 Jun, 19 : 08:04 PM
भुवनेश्वर कुमार की कसी हुई गेंदबाजी
भुवनेश्वर कुमार अपने पांचवें ओवर में। पहली बॉल पर वॉर्नर ने डबल निकाला। अगली दो गेंदों पर सिंगल। चौथी और पांचवीं बॉल पर वॉर्नर कोई रन नहीं निकाल सके। भुवी ने 5 ओवर में 12 रन ही दिए। ऑस्ट्रेलिया- 29/0 (9)
09 Jun, 19 : 07:40 PM
ऑस्ट्रेलिया की धीमी शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। फिंच 9, जबकि वॉर्नर 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
09 Jun, 19 : 07:28 PM
लक्ष्य का पीछा करने उतरा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच बतौर सलामी बल्लेबाज टारगेट का पीछा करने मैदान पर आ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया- 3/0 (1)
09 Jun, 19 : 07:12 PM
विश्व कप इतिहास:
ऑस्ट्रेलिया ने 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को करारी शिकस्त दी थी। भारत ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को आखिरी बार 2011 वर्ल्ड कप में हराया था।
09 Jun, 19 : 06:51 PM
भारत ने बनाए 352 रन
स्टॉयनिस इनिंग के आखिरी ओवर में। पहल गेंद पर उन्होंने धोनी का कैच लपका। अगली गेंद पर राहुल ने छक्के के साथ अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद पर कोहली कैच आउट। लास्ट बॉल पर राहुल ने चौका लगाया। भारत ने 353 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलिया को दिया।
09 Jun, 19 : 06:27 PM
भारत को तीसरा झटका
हार्दिक पंड्या को पैट कमिंस ने आउट किया। पंड्या 27 गेंदों में 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ चुके हैं। भारत- 301/3 (46)
09 Jun, 19 : 06:02 PM
कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने 55 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मैक्सवेल के 6.4 ओवर में पंड्या ने छक्का लगाया। भारत 6 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। भारत- 246/2 (40)
09 Jun, 19 : 05:47 PM
शिखर धवन ने ठोका 17वां शतक, इस मामले में तोड़ा विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
धवन इंग्लैंड में खेलते हुए 1 हजार रन पूरा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन चुके हैं। धवन ने महज 19 पारियों में ये कारनामा किया, जिसके लिए विवियन रिचर्ड्स को 21 पारियों का इंतजार करना पड़ा था। धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस पारी में 109 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 109 रन बनाए। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
09 Jun, 19 : 05:46 PM
धवन लौटे पवेलियन
भारत को धवन के रूप में दूसरा झटका लगा। धवन ने 109 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 109 रन बनाए। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पंड्या आ चुके हैं। भारत- 221/2 (37.2)
09 Jun, 19 : 05:26 PM
धवन ने जड़ा शतक
धवन ने 95 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। भारत 33 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना चुका है।
09 Jun, 19 : 05:10 PM
सफलता की तलाश में कमिंस
कमिंस 7 ओवर में 28 रन दे चुके हैं। फिलहाल कोई भी विकेट इनके खाते में नहीं आया है। भारत- 164/1 (29)
09 Jun, 19 : 04:57 PM
शतक की ओर धवन
भारत ने 26 ओवर में 1 विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 5, जबकि शिखर धवन 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली अपने हाथ खोलने की कोशिश कर रहे हैं।
09 Jun, 19 : 04:52 PM
शिखर धवन-रोहित शर्मा का धमाल, इस मामले में बने नंबर-1
रोहित-शिखर के बीच पहले विकेट के लिए 22.3 ओवर में 127 रन की साझेदारी हुई। इसके साथ ये जोड़ी आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी के मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन चुकी है। गिलक्रिस्ट-हेडन ने अपने करियर में 6 बार वनडे मैच में शतकीय साझेदारी की। वहीं रोहित-धवन भी इसकी बराबरी कर चुके हैं। पूरी खब के लिए यहां क्लिक करें...
09 Jun, 19 : 04:36 PM
रोहित का भी अर्धशतक पूरा
रोहित शर्मा ने 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी पूरी तरह से टीम इंडिया के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। भारत- 121/0 (21)
09 Jun, 19 : 04:31 PM
धवन ने जड़ा अर्धशतक
शिखर धवन ने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनके वनडे करियर का 28वां शतक है। रोहित शर्मा भी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। रोहित फिफ्टी से 8 रन दूर। भारत- 96/0 (18)
09 Jun, 19 : 04:28 PM
भारत के 100 रन पूरे
19 ओवर में रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। रोहित शर्मा अपने अर्धशतक के बेहद करीब हैं। भारत की शुरुआत शानदार नजर आ रही है।
09 Jun, 19 : 04:21 PM
धवन ने जड़ा अर्धशतक
शिखर धवन ने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनके वनडे करियर का 28वां शतक है। रोहित शर्मा भी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। रोहित फिफ्टी से 8 रन दूर। भारत- 96/0 (18)
09 Jun, 19 : 03:55 PM
पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
भारत ने 12 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 55 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 19, जबकि शिखर धवन 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का रनरेट 4.58 का है।
09 Jun, 19 : 03:35 PM
धवन ने खोले हाथ
कुल्टर नाइल को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल पर धवन ने चौका लगाया। अगली डिलीवरी वाइड। चौथी गेंद पर स्क्वायर ऑफ द विकेट चौका। पांचवीं बॉल फिर से बाउंड्री पार। इस ओवर से कुल 14 रन। भारत- 36/0 (8)
09 Jun, 19 : 03:13 PM
भारत की धीमी शुरुआत
भारत ने 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 6, जबकि शिखर धवन 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहा है।
09 Jun, 19 : 03:04 PM
मैच शुरू
मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत की ओर से शिखर धवन और रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद पैट कमिंस के हाथों में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर रोहित ने डबल के साथ टीम का खाता खोला। शेष सभी गेंदें डॉट। भारत- 2/0 (1)
09 Jun, 19 : 02:53 PM
India vs Australia: वनडे में भिड़ंत का रिकॉर्ड:
कुल मैच: 136
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 77
भारत ने जीते: 49
टाई: 0
कोई परिणाम नहीं: 10
09 Jun, 19 : 02:49 PM
ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया की टीम में डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और एडम जम्पा को मौका दिया गया है।
09 Jun, 19 : 02:43 PM
भारत की टीम
भारत की टीम में शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है।
09 Jun, 19 : 02:34 PM
विराट कोहली ने जीता टॉस, चुनी बैटिंग
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।
09 Jun, 19 : 02:19 PM
India vs Australia: वर्ल्ड कप में भिड़ंत का रिकॉर्ड
कुल मैच: 11
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 8
भारत ने जीते: 3
टाई: 0
कोई परिणाम नही: 0
09 Jun, 19 : 02:19 PM
टीम इंडिया से मुकाबले में क्या कमाल दिखा पाएगा ऑस्ट्रेलिया?
09 Jun, 19 : 02:17 PM
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार!
09 Jun, 19 : 02:16 PM
भारत vs ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत
वर्ल्ड कप 2019 में आज लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच खेला जा रहा है।