ICC World Cup 2019, ENG vs AFG: इंग्लैंड ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, जानिए रच डाले क्या-क्या कीर्तिमान

ICC World Cup 2019, ENG vs AFG: मोर्गन एकदिवसीय क्रिकेट में पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने छक्कों से ही 100 से अधिक रन जुटाए। इससे पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: June 18, 2019 20:15 IST

Open in App

इंग्लैंड ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले में आफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को छह विकेट पर 397 रन के स्कोर के साथ कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने इस पारी में 17 छक्के लगाकर एकदिवसीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड कायम किया। मोर्गन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 71 गेंद में रिकॉर्ड 17 छक्कों और चार चौकों की बदौलत 148 रन बनाए। मौजूदा विश्व कप का यह सबसे बड़ा स्कोर है।

मोर्गन एकदिवसीय क्रिकेट में पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने छक्कों से ही 100 से अधिक रन जुटाए। इससे पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने 16-16 छक्के लगाये थे। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 2013 में 16 छक्के लगाते हुए 209 रन की पारी खेली थी। एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज जबकि गेल ने जिंबाब्वे के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। 

पारी में सर्वाधिक छक्के (वनडे):

17- इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर (2019)

16- रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु (2013)

16- एबी डिलियर्स बनाम साउथ ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग (2015)

16- क्रिस गेल बनाम जिम्बाब्वे, केनबरा (2015)

15- शेन वॉट्सन बनाम बांग्लादेश, ढाका (2011)

मोर्गन ने अपनी इस पारी के दौरान 57 गेंद में विश्व कप का चौथा सबसे तेज शतक पूरा किया। इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज का विश्व कप में यह सबसे तेज शतक है। विश्व कप में इससे तेज शतक आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन (50 गेंद), ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (51 गेंद) और डिविलियर्स (52 गेंद) के नाम दर्ज हैं। इंग्लैंड की पारी में 25 छक्के लगे जो विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले इंग्लैंड ने ही वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में 24 छक्के मारे थे। 

विश्व कप में सबसे तेज शतक:50 केविन ओ ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु 201151 ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, SCG 201552 एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, SCG 201557 इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 201966 मैथ्यू हेडन बनाम साउथ अफ्रीका, सेंट किट्टस 2007

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान बेहद महंगे साबित हुए। उन्होंने नौ ओवर में 110 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। राशिद का यह प्रदर्शन विश्व कप मैच में किसी गेंदबाज का सबसे खराब प्रदर्शन है। वह अफगानिस्तान की ओर से किसी एकदिवसीय मैच में सबसे महंगे गेंदबाज भी साबित हुए। राशिद के खिलाफ 11 छक्के लगे जो विश्व कप मैच में रिकॉर्ड है।

एक पारी में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज (ODI):

113(10) मिशेल लेविस बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग 2006110(10) वहाब रियाज बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम 2016110(09) राशिद खान बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर 2019

-ये भी बने रिकॉर्ड्स:

इंग्लैंड की ओर से पारी में सर्वाधिक छक्के (वनडे):

17 इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 201912 जोस बटलर बनाम वेस्टइंडीज, ग्रेनेडा 201909 जोस बटलर बनाम पाकिस्तान, साउथंप्टन 2019

विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के:17 इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 2019 *16 क्रिस गेल बनाम जिम्बाब्वे, केनबरा, 201511 मार्टिन गप्टिल बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन 2015

विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन:158 एंड्रू स्ट्रॉस बनाम भारत, बेंगलुरु 2011153 जेसन रॉय बनाम बांग्लादेश, कार्डिफ 2019148 इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 2019137 डेनिस एमिस बनाम भारत, लॉर्ड्स 1975131 केथ फ्लेचर बनाम न्यूजीलैंड, नॉटिंघम 1975130 डेविड गोवर बनाम श्रीलंका, टॉन्टन 1983

इंग्लैंड की ओर से विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी:189 जो रूट - इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 2019 *176 डेनिस एमिस - केथ फ्लेचर बनाम भारत, लॉर्ड्स 1975 (विश्व कप का पहला मैच)172 मोईन अली - इयान बेल बनाम स्कॉटलैंड, क्राइस्टचर्च 2015 

विश्व कप की किसी एक पारी में सर्वाधिक छक्के:25 इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 2019 *19 वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, केनबरा 201518 साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स, बस्सेटेरे 200718 भारत बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन 2007

इंग्लैंड का विश्व कप में सर्वाधिक स्कोर:397/6 बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 2019 *386/6 बनाम बांग्लादेश, कार्डिफ 2019338/8 बनाम भारत, बेंगलुरु 2011334/4 बनाम भारत, लॉर्ड्स 1975334/9 बनाम पाकिस्तान, नॉटिंघम 2019333/9 बनाम श्रीलंका, टॉन्टन 1983

वनडे में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के:25 इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 2019 *24 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ग्रेनेडा 201923 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन 201922 न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, क्वींसटाउन 201422 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, ग्रेनेडा 2019

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपभारतीय क्रिकेट टीमअफगानिस्तान क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डअफगानिस्तान क्रिकेट बोर्डअयॉन मोर्गन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या