HighlightsICC Women's World Cup: एक सेमीफाइनल और संभवतः फाइनल की मेज़बानी करेगा।ICC Women's World Cup: आरसीबी की आईपीएल खिताबी जीत के जश्न में हुई दुखद भगदड़ के बाद आई थी। ICC Women's World Cup: यदि पाकिस्तान फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई करता है।
ICC Women's World Cup: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) महिला एकदिवसीय विश्व कप के आयोजन स्थल में बदलाव किया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम की अनुपलब्धता के कारण, महिला वनडे विश्व कप के बेंगलुरु में होने वाले मैच अब मुंबई में होंगे। नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम महिला वनडे कप के पांच मैच की मेजबानी करेगा जिनमें लीग चरण के तीन मैच और एक सेमीफाइनल भी शामिल है। हालाँकि ICC ने आयोजन स्थल में बदलाव का सटीक कारण नहीं बताया है। माना जा रहा है कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए आवश्यक सुरक्षा मंज़ूरी नहीं मिली थी।
ICC Women's World Cup: संशोधित कार्यक्रम-
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका-गुवाहाटी
1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड-इंदौर
2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - कोलंबो
3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - गुवाहाटी
4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - कोलंबो
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान - कोलंबो
6 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - इंदौर
7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश - गुवाहाटी
8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - कोलंबो
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - विशाखापट्टनम
10 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश - गुवाहाटी
11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - कोलंबो
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - विशाखापट्टनम
13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - विशाखापट्टनम
14 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका - कोलंबो
15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो
16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - विशाखापट्टनम
17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका - कोलंबो
18 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड - इंदौर
20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - नवी मुंबई
21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान - कोलंबो
22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - इंदौर
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड - नवी मुंबई
24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - कोलंबो
25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - इंदौर
26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड - विशाखापट्टनम
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश - नवी मुंबई
29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1 - गुवाहाटी/कोलंबो
30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2 - नवी मुंबई
2 नवंबर: फाइनल - कोलंबो/नवी मुंबई।
आईसीसी ने शुक्रवार (22 अगस्त) को घोषणा की। कर्नाटक राज्य संघ द्वारा खेलों की मेज़बानी के लिए कर्नाटक राज्य सरकार से अनुमति प्राप्त करने में विफल रहने के बाद यह कदम उठाया गया है। आरसीबी की आईपीएल खिताबी जीत के जश्न में हुई दुखद भगदड़ के बाद आई थी। डीवाई पाटिल स्टेडियम तीन लीग मैचों, एक सेमीफाइनल और संभवतः फाइनल की मेज़बानी करेगा।
जो कि कोलंबो में भी खेला जाएगा यदि पाकिस्तान फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई करता है। नवी मुंबई महिला विश्व कप के पाँच आयोजन स्थलों में से एक है। अन्य चार गुवाहाटी में एसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम में एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, इंदौर में होल्कर स्टेडियम और कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम हैं।
क्योंकि हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल जीत के जश्न के बाद मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, "हालांकि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण हमें कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा और एक आयोजन स्थल बदलना पड़ा, लेकिन अब हमें पाँच विश्वस्तरीय आयोजन स्थलों की सूची तैयार करने पर खुशी है, जहाँ महिलाओं के खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा।"
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण अगले महीने होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप के लिए पांच स्थानों में से एक के रूप में मुंबई को बेंगलुरु की जगह लिया गया है। टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होगा जिसमें नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में तीन लीग मैच, एक सेमीफाइनल और संभवतः फाइनल सहित पांच मैच आयोजित किए जाएंगे। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की अनुपलब्धता के कारण स्टेडियम में यह बदलाव आवश्यक हो गया था।
आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा, ‘‘हालांकि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण हमें कार्यक्रम में बदलाव करते एक स्थान बदलना पड़ा, लेकिन अब हमें खुशी है कि हमारे पास पांच विश्वस्तरीय स्थान हैं, जहां महिला क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ मैच देखने को मिलेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मंच तैयार है और मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेंट कल्पनाओं को नए पंख लगाएगा और प्रशंसकों की नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।‘‘
आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के अन्य स्थानों में गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो शामिल हैं। आईसीसी में हालांकि स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया, लेकिन पूरी संभावना है कि यह परिवर्तन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा मेजबानी के लिए आवश्यक मंजूरी हासिल करने में असमर्थता के कारण किया गया। इस साल की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल में जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ की जांच के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़ी प्रतियोगिताओं की मेज़बानी के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था।