ICC Women's Under-19 World Cup: भारतीय खिलाड़ी का जलवा?, जी तृषा, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा और आयुषी शुक्ला शामिल, देखें लिस्ट

ICC Women's Under-19 World Cup: भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर अपने खिताब का बचाव किया जो उसने 2023 में पहली बार जीता था।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2025 15:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देजी तृषा सहित उसकी चार खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है।इंग्लैंड की डेविना पेरिन और ऑस्ट्रेलिया की काओइमहे ब्रे को जगह मिली है।दक्षिण अफ्रीका की कायला रेनेके को टीम की कप्तान नियुक्त किया गया है।

ICC Women's Under-19 World Cup: भारत ने आईसीसी महिला अंडर-19 विश्व कप में चैंपियन बनने के बाद इस टूर्नामेंट की टीम में भी अपना दबदबा बनाया तथा जी तृषा सहित उसकी चार खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है। भारत ने रविवार को यहां फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर अपने खिताब का बचाव किया जो उसने 2023 में पहली बार जीता था।

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बयान के अनुसार टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई तृषा, उनकी सलामी जोड़ीदार जी कमलिनी के साथ-साथ वैष्णवी शर्मा और आयुषी शुक्ला की बाएं हाथ की स्पिन जोड़ी ने टीम में जगह बनाई है। दक्षिण अफ्रीका की जेम्मा बोथा, इंग्लैंड की डेविना पेरिन और ऑस्ट्रेलिया की काओइमहे ब्रे को भी टीम में जगह मिली है।

दक्षिण अफ्रीका की कायला रेनेके को टीम की कप्तान नियुक्त किया गया है। श्रीलंका की चामोदी प्रबोदा, नेपाल की पूजा महतो और इंग्लैंड की केटी जोन्स टीम की अन्य सदस्य हैं। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज नथाबिसेंग निनी को 12वां खिलाड़ी नामित किया गया है।

टॅग्स :आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कपटीम इंडियादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या