Highlightsआईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए तीन टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं।चौथी टीम का फैसला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच होने वाले मैच से होगा।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए तीन टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं, जबकि चौथी टीम का फैसला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच होने वाले मैच से होगा। रविवार को साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर और इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
भारतीय महिला टीम लीग राउंड में खेले अपने सभी चारों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 18 रन, न्यूजीलैंड को 4 रन और श्रीलंका महिला टीम को 7 विकेट से मात देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की थी।
इस साल आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं।
Women's T20 WC Points Table: सेमीफाइनल में पहुंची तीन टीमें
ग्रुप- ए
| | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नॉट रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
|---|
| 1 | भारत (Q) | 4 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | 0.979 |
| 2 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 1.226 |
| 3 | न्यूजीलैंड | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 0.537 |
| 4 | श्रीलंका | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.105 |
| 5 | बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -2.017 |
ग्रुप- बी
| | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नॉट रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
|---|
| 1 | इंग्लैंड (Q) | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 2.291 |
| 2 | साउथ अफ्रीका (Q) | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | 2.226 |
| 3 | वेस्टइंडीज | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.654 |
| 4 | पाकिस्तान | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.761 |
| 5 | थाइलैंड | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -3.992 |