ICC Women's T20 World Cup 2024: सितंबर 29 को वेस्टइंडीज और 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से टीम इंडिया की टक्कर, अभ्यास मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित

ICC Women's T20 World Cup 2024: महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी 10 टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2024 16:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देICC Women's T20 World Cup 2024: 28 सितंबर: पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड (सेवेंस, दुबई)ICC Women's T20 World Cup 2024: 29 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज (आईसीसीए 2, दुबई)ICC Women's T20 World Cup 2024: एक अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत (आईसीसीए 1, दुबई)।

ICC Women's T20 World Cup 2024: भारत महिला टी20 विश्व कप से पहले दुबई में दो अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को यह घोषणा की। भारत 29 सितंबर को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा जबकि हरमनप्रीत कौर की टीम एक अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी 10 टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी। अभ्यास मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर को पाकिस्तान और स्कॉटलैंड तथा श्रीलंका और बांग्लादेश मैच के साथ होगी।

ICC Women's T20 World Cup 2024: अभ्यास मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार-

28 सितंबर: पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड (सेवेंस, दुबई)

28 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (आईसीसीए 1, दुबई)

29 सितंबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (सेवेंस, दुबई)

29 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज (आईसीसीए 2, दुबई)

29 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (आईसीसीए 1, दुबई)

30 सितंबर: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड (सेवेंस, दुबई)

30 सितंबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (आईसीसीए 2, दुबई)

एक अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (सेवेंस, दुबई)

एक अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (आईसीसीए 2, दुबई)

एक अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत (आईसीसीए 1, दुबई)।

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 29 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और फिर एक अक्टूबर को दुबई में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। अभ्यास मैच 20 ओवर के होंगे और इन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का दर्जा हासिल नहीं होगा जिससे प्रत्येक टीम को अपने सभी 15 खिलाड़ियों को मुकाबले में उतारने की स्वीकृति होगी। किसी भी ग्रुप की दो टीम अभ्यास मैच के दौरान एक दूसरे से नहीं भिड़ेंगी।

भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश को जगह मिली है। तीन अक्टूबर से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता को बांग्लादेश में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए यूएई में स्थानांतरित किया गया है।

स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर तीन अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी जिसका लक्ष्य पहली बार यह टूर्नामेंट जीतना होगा। भारतीय चयन समिति ने अपने आजमाए गए खिलाड़ियों पर ही भरोसा दिखाया है। उमा छेत्री को छोड़कर जुलाई में एशिया कप के असफल अभियान में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा गया है। शीर्ष क्रम की बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को भी टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा।

श्रेयंका एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गई थी जबकि भाटिया घुटने की चोट से उबर रही हैं। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से हारने के बाद हरमनप्रीत पर दबाव होगा। भारतीय टीम का लक्ष्य हालांकि पुरुष टीम की उपलब्धि को दोहराना होगा जिसने हाल में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप को जीता था। हरमनप्रीत ने पहली बार 2018 में टी20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया था।

तब से भारतीय टीम एक बार फाइनल में पहुंची है लेकिन अधिकतर अवसरों पर वह मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही। भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया है। इन दोनों टीम को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत चार अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

टॅग्स :आईसीसी महिला टी20 विश्व कपआईसीसी वर्ल्ड कपटीम इंडियाऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या