ICC Women’s T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) में शुक्रवार को हलचल मच गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की महिला कप्तान सोफी डिवाइन अक्टूबर में ICC महिला T20 विश्व कप के बाद T20I कप्तान का पद छोड़ देंगी। डिवाइन वनडे टीम की कप्तान बनी रहेंगी। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने 56 मैच में कप्तानी की। 25 मैच में जीत, 28 में हार और एक मैच टाई रहा। 2020 में एमी सैटरथवेट के बाद से टीम की कप्तानी की। डिवाइन ने 2006 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया और 135 T20I खेले हैं। न्यूजीलैंड की स्टार ऑल राउंडर सोफी डिवाइन अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगी। यह 34 वर्षीय खिलाड़ी हालांकि न्यूजीलैंड की वनडे टीम का नेतृत्व करना जारी रखेगी।
डिवाइन ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और तब से वह न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने अभी तक 135 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3268 रन बनाए हैं। डिवाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे दोनों प्रारूपों में न्यूजीलैंड की कप्तानी करने का सौभाग्य मिलने पर बहुत गर्व है। टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद मेरी जिम्मेदारी कुछ कम हो जाएगी।
इससे मैं अपनी भूमिका निभाने और भविष्य के कप्तान तैयार करने पर अधिक ध्यान दे सकती हूं।’’ यह ऑलराउंडर न्यूजीलैंड की तरफ से सीमित ओवरों के दोनों प्रारूप में खेलना जारी रखेगी। मैं अभी वनडे कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हूं। महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड की 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा 10 सितंबर को की जाएगी।
विश्व कप की तैयारी के लिए टीम 16 सितंबर को मैके और ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलने के लिए रवाना होगी। बयान में कहा गया है, 'टी20 कप्तान के रूप में डिवाइन की जगह कौन लेगा, इस पर फैसला उचित समय पर किया जाएगा।'