ICC Women’s T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम पर आफत?, पिता के निधन के कारण स्वदेश लौटेगी कप्तान फातिमा सना, टी20 विश्व कप से बाहर?

ICC Women’s T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले महिला टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएगी क्योंकि वह अपने पिता के निधन के कारण स्वदेश लौट रही हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 10, 2024 17:31 IST

Open in App
ठळक मुद्दे22 वर्षीय खिलाड़ी को अपनी नई भूमिका में काफी बेहतर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएगी।उप कप्तान मुनीबा अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की अगुवाई करेगी।

ICC Women’s T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अपने पिता के स्ट्रोक के कारण आकस्मिक निधन के बाद संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे टी20 विश्व कप से वापस कराची के लिए उड़ान भर रही हैं। उप-कप्तान मुनीबा अली ग्रुप ए गेम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी अनुपस्थिति में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगी। सना टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का नेतृत्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं थीं। 22 वर्षीय खिलाड़ी को अपनी नई भूमिका में काफी बेहतर है। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वह फातिमा की जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की व्यवस्था कर रहा है। उनके पिता का गुरुवार की सुबह निधन हो गया था। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा,‘‘वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएगी।’’

उनकी अनुपस्थिति में उप कप्तान मुनीबा अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की अगुवाई करेगी। 22 वर्षीय फातिमा ने टूर्नामेंट में अभी तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बाकी बचे दो मैच में से कम से कम एक मैच में जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान के अभी दो मैच में दो अंक है तथा वह ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है। वह अपना अंतिम मैच सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

टॅग्स :आईसीसी महिला टी20 विश्व कपपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डपाकिस्तान क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या