भारत-पाकिस्तान के बीच पोटचेफ्स्ट्रूम के सेनवेस पार्क स्टेडियम में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 35.2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के मैच अपने नाम कर लिया।
पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने महज 34 रन के अंदर मोहम्मद हुरेरा (4) और फहाद मुनीर (0) के रूप में अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सलामी बल्लेबाज हैदर अली ने रोहेल नजीर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। हालांकि इस दौरान काफी धीमी बल्लेबाजी देखने को मिली।
हैदर अली 56, जबकि कप्तान रोहेल नाजिर ने 62 और मोहम्मद हारिस ने 21 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक ना छू सका। भारत की ओर से सुशांत मिश्रा ने 3, जबकि कार्तिक त्यागी-रवि बिश्नोई ने 2-2 शिकार किए।
टारगेट का पीछा करते हुए पहले 10 ओवरों में टीम इंडिया की शुरुआत काफी धीमी रही। इसके बाद सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना ने रफ्तार को बढ़ाना शुरू किया।
जायसवाल ने 113 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 105, जबकि सक्सेना ने नाबाद 59 रन की पारी खेल टीम को 14.4 ओवर शेष रहते जीत दिला दी।
दोनों टीमें:
भारत अंडर 19 :प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी और आकाश सिंह।
पाकिस्तान अंडर 19 : रोहेल नजीर (कप्तान, विकेटकीपर), हैदर अली, मोहम्मद हुरैरा, फहाद मुनीर, कासिम अकरम, मोहम्मद हैरिस, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, ताहिर हुसैन, आमिर अली और मोहम्मद आमिर खान।
04 Feb, 20 : 07:45 PM
फाइनल में पहुंचा भारत
भारत ने 35.2 ओवर में 10 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ टीम इंडिया ने 7वीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
04 Feb, 20 : 07:27 PM
भारत को 17 रन की दरकार
टीम इंडिया को 105 गेंदों में महज 17 रन की दरकार है। भारत ने 32.3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 156 रन बना लिए हैं।
04 Feb, 20 : 06:51 PM
भारत का शतक, जायसवाल का अर्धशतक
23 ओवरों की समाप्ति तक भारत ने 104 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसाल फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। भारत ने अब तक कोई भी विकेट नहीं गंवाया है। पाकिस्तान काफी दबाव में।
04 Feb, 20 : 06:29 PM
जीत की ओर भारत के कदम
टीम इंडिया ने 17 ओवरों में बगैर किसी नुकसान के 67 रन बना लिए हैं। सक्सेना 33, जबकि जायसवाल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत यहां से आसान जीत की ओर अग्रसर दिख रहा है।
04 Feb, 20 : 06:01 PM
10 ओवर पूरे
भारत ने पहले 10 ओवरों के खेल तक बगैर किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया इस वक्त टारगेट के हिसाब से संभलकर खेल रही है।
04 Feb, 20 : 05:36 PM
भारत की संभली हुई बल्लेबाजी
भारत ने 4 ओवरों में बगैर किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। जायसवाल 10, जबकि सक्सेना 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04 Feb, 20 : 05:26 PM
टारगेट का पीछा करने उतरा भारत
भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और दिव्यांशु सक्सेना बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। भारत ने 1.3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं।
04 Feb, 20 : 04:52 PM
पाकिस्तान ऑलआउट
पाकिस्तान की टीम 43.1 ओवर में महज 172 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। भारत के पास यहां से बेहतरीन मौका बन चुका है।
04 Feb, 20 : 04:24 PM
भारत को सातवीं सफलता
38.1 ओवर में भारत को सातवीं सफलता हाथ लगी। पाकिस्तान काफी दबाव में आ चुका है। रोहेल 59 के स्कोर पर खेल रहे हैं। PAKU19 163/7 (38.2)
04 Feb, 20 : 04:12 PM
रोहेल का अर्धशतक
कप्तान रोहेल नजीर ने 84 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत यहां से जल्द 1-2 विकेट और झटक लेता है, तो पाकिस्तान के लिए 200 पार जाना कठिन हो सकता है। PAKU19 156/5 (37)
04 Feb, 20 : 04:03 PM
पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
भारत ने 34.4 ओवर में पांचवां विकेट झटका। अंकोलेकर की गेंद पर सक्सेना का शानदार कैच। खतरनाक फॉर्म में दिख रहे हारिस (15) आउट। भारत ने मैच में पूरी तरह से दबदबा बना रखा है। PAKU19 146/5
04 Feb, 20 : 03:41 PM
पाकिस्तान को चौथा झटका
पाकिस्तान ने 30.2 ओवर में अपना चौथा विकेट गंवाया। बल्लेबाजों के बीच गफलत और कासिम रन आउट। PAKU19 118/4
04 Feb, 20 : 03:22 PM
भारत को तीसरी सफलता
भारत को आखिरकार हैदर अली (56) के रूप में तीसरी सफलता हाथ लगी। यशस्वी जायसवाल ने पहले ही ओवर में विकेट झटका। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कासिम अकरम आ चुके हैं। PAKU19 96/3 (25.3)
04 Feb, 20 : 03:14 PM
हैदर अली का अर्धशतक
सलामी बल्लेबाज हैदर अली ने 70 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत को उनका विकेट जल्द से जल्द झटकना होगा। वहीं रोहेल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 56 रन की साझेदारी हो चुकी है। PAKU19 90/2 (23.3)
04 Feb, 20 : 03:06 PM
21 ओवर पूरे
सलामी बल्लेबाज हैदर अली अर्धशतक की ओर अग्रसर। पारिस्तान ने 21 ओवरों की समाप्ति तक 2 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान ने काफी देर से भले ही विकेट नहीं गंवाया, लेकिन ये टीम बल्लेबाजी भी काफी दबाव में करती नजर आ रही है।
04 Feb, 20 : 02:41 PM
15 ओवर पूरे
पाकिस्तान ने 15 ओवरों की समाप्ति तक 2 विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं। विपक्षी टीम इस वक्त 3.67 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है। हैदर अली (29) की रफ्तार काफी हद तक थम चुकी है।
04 Feb, 20 : 02:22 PM
भारत की कसी हुई गेंदबाजी
टीम इंडिया द्वारा कसी हुई गेंदबाजी हो रही है। पाकिस्तान 11 ओवरों में 2 विकेट खोकर 42 रन ही बना सका है। हैदर अली 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
04 Feb, 20 : 02:13 PM
पाकिस्तान को दूसरा झटका
रवि बिश्नोई ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। फहाद मुनीर बगैर खाता खोले आउट। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए रोहेल आ चुके हैं। PAKU19 35/2 (9.0)
04 Feb, 20 : 01:48 PM
सुशांत मिश्रा ने भारत को दिलाई पहली सफलता
दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सुशांत मिश्रा ने मोहम्मद हुरैरा को दिव्यांश सक्सेना के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। हुरैरा 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 2 ओवर के बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 9 रन।
04 Feb, 20 : 01:36 PM
हैदर अली-मोहम्मद हुरैरा ने शुरू की पारी
पाकिस्तान की ओर से हैदर अली और मोहम्मद हुरैरा ने पारी शुरू की। भारत की ओर से कार्तिक त्यागी ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
04 Feb, 20 : 01:19 PM
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
भारत अंडर 19 : प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी और आकाश सिंह।
पाकिस्तान अंडर 19 : रोहेल नजीर (कप्तान, विकेटकीपर), हैदर अली, मोहम्मद हुरैरा, फहाद मुनीर, कासिम अकरम, मोहम्मद हैरिस, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, ताहिर हुसैन, आमिर अली और मोहम्मद आमिर खान।
04 Feb, 20 : 01:13 PM
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला
पाकिस्तान के कप्तान रोहेल नजीर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
04 Feb, 20 : 12:07 PM
भारत vs पाकिस्तान के पिछले 5 मुकाबले
भारत और पाकिस्तान की अंडर 19 टीमों के पिछले 5 मुकाबलों पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चार बार मात दी है, जबकि एक बार उसे हार का सामना करना पड़ा है।
04 Feb, 20 : 12:01 PM
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत अंडर 19 : प्रियम गर्ग (कप्तान), आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर, शुभांग हेगड़े, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, कार्तिक त्यागी, कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल, रवि बिश्नोई, शाश्वत रावत, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा और सिद्धेश वीर।
पाकिस्तान अंडर 19 : रोहेल नजीर (कप्तान), आमिर अली, अब्बास अफरीदी, अब्दुल बंगलजइ, आरिश अली खान, फहाद मुनीर, हैदर अली, इरफान खान, मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद शहजाद, कासिम अकरम और ताहिर हुसैन।
04 Feb, 20 : 11:59 AM
भारत vs पाकिस्तान: मौजूदा प्रदर्शन
सीनियर की तरह ही भारतीय जूनियर टीम भी मौजूदा समय में पाकिस्तान पर पलड़ा भारी है। भारत ने पिछले साल सितंबर में उसे एशिया कप में भी हराया था। अंडर 19 विश्व कप में गत चैंपियन भारत ने 2018 विश्व कप में पाकिस्तान को 203 रन से मात दी थी।
04 Feb, 20 : 11:58 AM
भारत vs पाकिस्तान: ICC U19 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान की टीमें आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में इससे पहले 9 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिनमें से 5 बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है और 4 बार भारतीय टीम ने उसे मात दी है।
04 Feb, 20 : 11:58 AM
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड सेमीफाइनल: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
चार बार की चैंपियन भारतीय अंडर 19 टीम का सामना आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगा। भारत और पाकिस्तान की अंडर 19 टीमों की टक्कर मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफ्स्ट्रूम के सेनवेस पार्क स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे से होगी, जबकि टॉस एक बजे होगा।