आईसीसी रैकिंग: अश्विन फिसले, डरबन टेस्ट में 9 विकेट लेने वाले स्टार्क को हुआ बड़ा फायदा

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे और चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर बने हुए हैं।

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2018 17:02 IST2018-03-06T17:00:49+5:302018-03-06T17:02:13+5:30

icc test ranking r ashwin slips Mitchell Starc at his career best | आईसीसी रैकिंग: अश्विन फिसले, डरबन टेस्ट में 9 विकेट लेने वाले स्टार्क को हुआ बड़ा फायदा

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग

googleNewsNext

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे और चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में पहले टेस्ट में 9 विकेट चटकाने वाले ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को जबर्रदस्त फायदा हुआ है और वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

डरबन में 118 रनों की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया चार मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। दूसरे ऑस्ट्रेलिाई खिलाड़ियों की बात करें तो मार्श बंधु- मिशेल मार्श और शॉन मार्श को भी फायदा हुआ है। शॉन अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 16वें स्थान पर पहुंचे हैं जबकि मिशेल 56वें स्थान से ऊपर 43वें पायदान पर पहुंच गए हैं। 

डरबन टेस्ट में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज ऐडेन मार्कराम ने अपनी टेस्ट रैंकिंग में 28 स्थान का सुधार किया है और वे अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 19वें पायदान पर पहुंच गए हैं। (और पढ़ें- धोनी का रजनीकांत स्टाइल सोशल मीडिया पर हिट, लाखों लोग देख चुके हैं ये वीडियो)

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग- टॉप-10 बल्लेबाज

1. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 947 अंक
2. विराट कोहली (भारत)- 912 अंक
3. जो रूट (इंग्लैंड)- 881 अंक
4. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 855 अंक
5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 833 अंक
6. चेतेश्वर पुजारा (भारत)- 810 अंक
7. अजहर अली (पाकिस्तान)- 755 अंक
8. ऐलेस्टर कुक (इंग्लैंड)- 742 अंक
9. रॉस टेलर (न्यूजीलैंड)- 739 अंक
10. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)- 734 अंक

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग- टॉप-10 गेंदबाज

1. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)- 887 अंक
2. कागिसो रबादा (दक्षिण अफ्रीका)- 873 अंक
3. रवींद्र जडेजा (भारत)- 844 अंक
4. जोश हाजेलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 812 अंक
5. मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 805 अंक
6. आर. अश्विन (भारत)- 803 अंक
7. वर्नोन फिलैंडर (दक्षिण अफ्रीका)- 786 अंक
8. नील वैगनर (न्यूजीलैंड)- 784 अंक
9. रंगना हेराथ (श्रीलंका)- 777 अंक
10. मोर्नो मॉर्कल (दक्षिण अफ्रीका)- 755 अंक

Open in app