दुबईः आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के शानदार प्रदर्शन का फायदा बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में मिला है। टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष दो स्थान भारत के हैं। टी20 विश्व कप के फाइनल में तूफानी अर्धशतक के बाद युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं। टूर्नामेंट में 317 रन बनाने के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज इशान किशन दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और अब वे उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी हैं। शर्मा के पास 875 तो किशन के पास 871 अंक है। किशन अभिषेक के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी बन गए हैं।
किशन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है और वे अभिषेक से सिर्फ चार अंक पीछे हैं। इसके अलावा, संजू सैमसन (18 पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर) और शिवम दुबे (चार पायदान ऊपर चढ़कर 27वें स्थान पर) ने भी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और बल्लेबाजी रैंकिंग में और ऊपर चढ़ गए। टॉप 10 की सूची में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट चार पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए और इंग्लैंड के जैकब बेथेल (17 पायदान ऊपर चढ़कर 16वें स्थान पर) ने भी टी20 विश्व कप के दौरान कुछ शानदार पारियों के बाद अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन को भी फायदा हुआ।
सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक बनाकर पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। इस जीत के साथ ही वह सात पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए। टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला, जहां टी20 विश्व कप के समापन के बाद भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान से पिछड़ गए।
चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर खिसक गए, जबकि राशिद ने पिछले सप्ताह कोई मैच न खेलने के बावजूद नंबर 1 रैंकिंग हासिल कर ली। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए, वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह छठे स्थान पर और अक्षर पटेल (छह पायदान ऊपर चढ़कर 17वें स्थान पर) को भी टी20 विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा और भारत के स्टार हार्दिक पांड्या ने क्रमशः शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा जमाते हुए अपने करियर की नई उच्चतम रेटिंग हासिल की। न्यूजीलैंड के कप्तान ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों में तीन पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंचकर अपने करियर की नई सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की, जबकि इंग्लैंड के विल जैक्स (पांच पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर) ने टी20 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी रेटिंग में सुधार किया।