आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनलः बुमराह और तिलक करेंगे धमाल, सुनील गावस्कर ने कहा-इंग्लैंड के खिलाफ ट्रंप कार्ड होंगे

ICC T20 World Cup 2026 Semi-Final: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है जिसमें दोनों टीम के कप्तानों की भूमिका अहम होगी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 3, 2026 16:59 IST2026-03-03T15:46:21+5:302026-03-03T16:59:43+5:30

ICC T20 World Cup 2026 Semi-Final jasprit Bumrah and Tilak varma will rock Sunil Gavaskar said trump cards against England | आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनलः बुमराह और तिलक करेंगे धमाल, सुनील गावस्कर ने कहा-इंग्लैंड के खिलाफ ट्रंप कार्ड होंगे

file photo

googleNewsNext
Highlightsनॉकआउट मुकाबले को जीतेगी, वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले ग्रैंड फाइनल में पहुंचेगी।भारतीय टीम प्रबंधन से अपनी तेज गेंदबाजी के अगुआ को पावरप्ले में कम से कम दो ओवर देने का आग्रह किया।जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज की मौजूदगी से भारतीय टीम थोड़ा फायदे में रहेगी।

नई दिल्लीः आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 5 मार्च 2026 को मुंबई के दिग्गज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड और भारत के बीच यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा और लगभग पांच घंटे में समाप्त होने की उम्मीद है। इस रोमांचक मैच के टिकट बुकमाईशो और आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जो भी टीम इस नॉकआउट मुकाबले को जीतेगी, वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले ग्रैंड फाइनल में पहुंचेगी।

बुमराह को पावरप्ले में कम से कम दो ओवर मिलने चाहिए: गावस्कर

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि हैरी ब्रुक और जसप्रीत बुमराह के बीच की जंग भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले का नतीजा तय करेगी तथा उन्होंने भारतीय टीम प्रबंधन से अपनी तेज गेंदबाजी के अगुआ को पावरप्ले में कम से कम दो ओवर देने का आग्रह किया।

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को लगता है कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच बेहद रोमांचक होगा, जिसमें बल्लेबाजी में लचीलापन और जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज की मौजूदगी से भारतीय टीम थोड़ा फायदे में रहेगी।

भारत और इंग्लैंड की टीमें एक दूसरे को बखूबी जानती हैं: कुरेन

भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के सैम कुरेन ने कहा कि दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ इतना खेल चुकी हैं कि कुछ छिपाने के लिये नहीं है लेकिन उन्हें अपनी टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। इंग्लैंड ने 2022 में भारत को सेमीफाइनल में दस विकेट से हराने के बाद खिताब जीता था जबकि भारत ने 2024 में इंग्लैंड को 78 रन से हराने के बाद खिताब जीता था ।

मार्क्रम बनाम सैंटनर: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कप्तानों की भूमिका अहम होगी

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है जिसमें दोनों टीम के कप्तानों की भूमिका अहम होगी।

अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों में प्रतिबंधों के कारण वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत में फंसी

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों पर लगे प्रतिबंधों के कारण टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से से बाहर होने वाली वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम भारत में ही फंसी हुई है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कहा है कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। खाड़ी क्षेत्र में हवाई सेवाएं फिलहाल निलंबित हैं और दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी नुकसान की खबर है, जो दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।

Open in app