ICC T20 World Cup 2026: एक्शन में आईसीसी, डरे पाकिस्तानी खिलाड़ी, भागे-भागे पहुंचे श्रीलंका?, आईसीसी टी20 विश्व कप बहिष्कार विवाद तेज होने के बीच...

टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने रवाना होने से पहले पुष्टि की कि पूरी टीम भारत के खिलाफ मैच से संबंधित सरकार और बोर्ड के निर्देशों का समर्थन करेगी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2026 12:04 IST2026-02-03T12:02:44+5:302026-02-03T12:04:03+5:30

ICC T20 World Cup 2026 action Pakistani players scared rushed Sri Lanka boycott controversy intensifies Pakistan Squad Arrives  | ICC T20 World Cup 2026: एक्शन में आईसीसी, डरे पाकिस्तानी खिलाड़ी, भागे-भागे पहुंचे श्रीलंका?, आईसीसी टी20 विश्व कप बहिष्कार विवाद तेज होने के बीच...

photo-lokmat

googleNewsNext
Highlightsविश्व कप की किट पहने श्रीलंका पहुंचते हुए दिखाया गया है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। मुकाबले के बहिष्कार को लेकर टीम के फैसलों को लेकर विवाद जारी है।

कोलंबोः पाकिस्तान क्रिकेट टीमआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। हालांकि भारत के खिलाफ ग्रुप ए के अहम मुकाबले के बहिष्कार को लेकर टीम के फैसलों को लेकर विवाद जारी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा जारी वीडियो और तस्वीरों में टीम को विश्व कप की किट पहने श्रीलंका पहुंचते हुए दिखाया गया है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने रवाना होने से पहले पुष्टि की कि पूरी टीम भारत के खिलाफ मैच से संबंधित सरकार और बोर्ड के निर्देशों का समर्थन करेगी।

पीसीबी ने भारत में खेलने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ‘सुरक्षा चिंताओं’ पर पूरा समर्थन जताया है, लेकिन आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) में अपनी स्थिति को नुकसान पहुंचाए बिना वह इससे आगे कुछ नहीं कर सकता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई), पीसीबी और आईसीसी के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता भी है।

जिसके तहत 2027 तक आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत-पाकिस्तान के सभी मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। सूत्र ने कहा, ‘‘ इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि पाकिस्तान का पूरा विश्व कप कार्यक्रम श्रीलंका में है,यहां तक कि अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो फाइनल भी वहीं खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट के बीच यह फैसला क्षेत्र में बढ़े राजनीतिक तनाव के माहौल में सामने आया है। सरकार ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, “पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।’’

वॉकओवर की स्थिति में भारत को पूरे अंक मिल जाएंगे, लेकिन आईसीसी के पास पीसीबी पर वित्तीय जुर्माना लगाने का अधिकार भी बना रहेगा। पाकिस्तान सात फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका और 18 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगा। पाकिस्तान के सभी मुकाबले कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेले जाएंगे।

एशिया कप या आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाले मैच प्रसारकों और आईसीसी के लिए राजस्व का मुख्य स्रोत माने जाते हैं। पिछले साल यूएई में हुए एशिया कप में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ तीन मैच खेले थे।

Open in app