ICC T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान, हसरंगा करेंगे अगुवाई, पथिराना भी शामिल

ICC T20 World Cup 2024: पथिराना इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए चोटिल हो गए थे। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद यह तेज गेंदबाज वापस कोलंबो लौट गया था। 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2024 21:36 IST2024-05-09T21:36:41+5:302024-05-09T21:36:41+5:30

ICC T20 World Cup 2024: Sri Lankan team announced for T20 World Cup, Hasaranga will lead, Pathirana also included | ICC T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान, हसरंगा करेंगे अगुवाई, पथिराना भी शामिल

ICC T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान, हसरंगा करेंगे अगुवाई, पथिराना भी शामिल

Highlightsटीम की घोषणा के मुताबिक, वानिंदु हसरंगा विश्वकप में श्रीलंका का नेतृत्व करेंगेपथिराना को भी टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम में शामिल किया गयादिलशान मधुशंका को भी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल किया गया

कोलंबो: हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए गुरुवार को श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया, जिसका नेतृत्व वानिंदु हसरंगा करेंगे। पथिराना इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए चोटिल हो गए थे। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद यह तेज गेंदबाज वापस कोलंबो लौट गया था। 

उन्होंने चेन्नई की तरफ से केवल छह मैच खेले जिसमें 13 विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट 7.68 रहा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका को भी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल किया गया है। चोटिल होने के कारण वह आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। कप्तान हसरंगा भी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्हें भी चोटिल होने के कारण आईपीएल से हटना पड़ा था। 

श्रीलंका की टीम इस प्रकार है:

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चैरिथ असलांका (उप-कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मधुशंका। रिजर्व खिलाड़ी: असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे।

इनपुट भाषा एजेंसी

Open in app