आईसीसी टी20 विश्व कप 2022ः 1000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज, जानें पहले पायदान पर कौन

ICC T20 World Cup 2022: विराट कोहली एक और उपलब्धि जोड़ ली। कोहली ने अफ्रीका के खिलाफ 12 रन की पारी खेली। 11 गेंद का सामना किया और 2 चौके लगाए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2022 17:47 IST2022-10-30T17:46:06+5:302022-10-30T17:47:19+5:30

ICC T20 World Cup 2022 Virat Kohli completes 1000 runs in ICC Mahela Jayawardene scored 1016 runs in 31 matches | आईसीसी टी20 विश्व कप 2022ः 1000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज, जानें पहले पायदान पर कौन

1000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। 

Highlights1000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ही हैं। महेला जयवर्धने ने 31 मैचों में 1016 रन बनाए हैं।

ICC T20 World Cup 2022: भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। सभी की नजरें शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली पर थीं। विराट कोहली एक और उपलब्धि जोड़ ली। कोहली ने अफ्रीका के खिलाफ 12 रन की पारी खेली। 11 गेंद का सामना किया और 2 चौके लगाए।

इस दौरान 1000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। कोहली अब तक 24 मैचों की 22 पारियों में 1001 रन बना चुके हैं। उनसे आगे अभी इस समय श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ही हैं। महेला जयवर्धने ने 31 मैचों में 1016 रन बनाए हैं।

कोहली ने नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मैच में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया था, जो 965 रन के साथ अब तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। खास बात ये है कि विराट अगर वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल करते हैं तो उनको पीछे छोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होगा।

ऐसा इसलिए उनके बाद जितने खिलाड़ी हैं, वह संन्यास ले चुके हैं। रोहित शर्मा जरूर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं और वर्तमान में वर्ल्ड कप खेल भी रहे हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में अब तक 919 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर भी इस लिस्ट में हैं जो 778 रन बनाकर छठे नंबर पर हैं। ऐसे में उनके लिए 1000 रन तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। कोहली पहले से ही आईसीसी टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक (12) लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

Open in app