ICC T20 World Cup 2022: श्रीलंकाई टीम को एक और झटका, टी20 विश्व कप से दिग्गज बाहर, ये खिलाड़ी शामिल

ICC T20 World Cup 2022: श्रीलंका का अगला मुकाबला शनिवार को न्यूजीलैंड से होगा। टी20 विश्व कप की छह सदस्यीय तकनीकी समिति ने बदलाव को मंजूरी दे दी है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2022 20:34 IST2022-10-28T20:33:38+5:302022-10-28T20:34:21+5:30

ICC T20 World Cup 2022 Sri Lankan squad injured Binura Fernando Fast bowler Asita Fernando has been included  | ICC T20 World Cup 2022: श्रीलंकाई टीम को एक और झटका, टी20 विश्व कप से दिग्गज बाहर, ये खिलाड़ी शामिल

श्रीलंका का अगला मुकाबला शनिवार को न्यूजीलैंड से होगा।

Highlights श्रीलंका से यात्रा करके ऑस्ट्रेलिया में टीम से जुड़ेगा।पच्चीस वर्षीय असिता ने अब तक तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। एशिया कप में भारत के खिलाफ खेला गया मैच भी शामिल है।

ICC T20 World Cup 2022: तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो को चोटिल बिनुरा फर्नांडो की जगह टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है। बिनुरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। आस्ट्रेलिया ने यह मैच सात विकेट से जीता था।

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विज्ञप्ति के अनुसार टी20 विश्व कप की छह सदस्यीय तकनीकी समिति ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। आईसीसी ने कहा, ‘‘वह श्रीलंका से यात्रा करके ऑस्ट्रेलिया में टीम से जुड़ेगा।’’ पच्चीस वर्षीय असिता ने अब तक तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें एशिया कप में भारत के खिलाफ खेला गया मैच भी शामिल है। श्रीलंका का अगला मुकाबला शनिवार को न्यूजीलैंड से होगा।

Open in app