ICC T20 World Cup 2022: कोहली और रोहित के मुरीद, मीकेरेन ने कहा-एक दिन अपने नाती-पोतों को बताऊंगा, गेंदबाजी करना कितना मुश्किल

ICC T20 World Cup 2022: नीदरलैंड के क्रिकेटर पॉल वान मीकेरेन ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में केएल राहुल का विकेट लिया था। पिछले 24 घंटे में जो कुछ हुआ, उसे नया अनुभव बताया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2022 20:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देहमारे देश में मीडिया में हमें काफी तवज्जो दी गयी।परिवार से उन लेखों की फोटो मिल रही है।मैं एक दिन अपने नाती-पोतों को इसके बारे में बताऊंगा।

ICC T20 World Cup 2022: नीदरलैंड के क्रिकेटर पॉल वान मीकेरेन ने कहा कि वह एक दिन अपने नाती-पोतों को बताना चाहेंगे कि विश्व कप मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसी काबिलियत के खिलाड़ियों को गेंदबाजी करके उन्हें कैसा महसूस हुआ था।

मीकेरेन ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में केएल राहुल का विकेट लिया था। पिछले 24 घंटे में जो कुछ हुआ, उसे उन्होंने नया अनुभव बताया। इस मध्यम गति के गेंदबाज ने कहा, ‘‘आप इन खिलाड़ियों को 100 दफा टीवी पर देखते हो और उनके सामने खेलना ही बहुत विशेष था। मैं इसके बारे में सोच रहा हूं लेकिन इसे ज्यादा महसूस नहीं कर पाया। ’’

यह पूछने पर कि नीदरलैंड के क्रिकेट पर किस तरह का असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा, ‘‘यह असर बहुत ज्यादा है। हम भारत के खिलाफ खेल रहे हैं, इससे हमारे देश में मीडिया में हमें काफी तवज्जो दी गयी। नीदरलैंड में लोगों के संदेश और फोटो मिल रहे हैं, परिवार से उन लेखों की फोटो मिल रही है। मैं एक दिन अपने नाती-पोतों को इसके बारे में बताऊंगा।

भारत के खिलाफ खेलना ऐसा ही है।’’ वह भारतीय खिलाड़ियों के मुरीद हैं लेकिन वह उन्हें ‘भगवान’ की तरह नहीं देखते। मीकेरेन ने कहा, ‘‘पर अंत में आप मैदान में 11 अन्य खिलाड़ियों की टीम के खिलाफ खेलते हो। आप भगवान नहीं हो, आप व्यक्ति के खिलाफ खेल रहे हो। हमने आज यही करने की कोशिश की लेकिन हमारी योजना वैसी नहीं रही जैसा हम चाहते थे। ’’  

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपनीदरलैंडआईसीसीटीम इंडियाSuryakumar Yadavकेएल राहुलविराट कोहलीरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या