टी20 विश्व कपः 25 गेंद में सूर्यकुमार ने जड़ी फिफ्टी, पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड के खिलाफ बरसे कोहली, 48 गेंद और 95 रन की साझेदारी

ICC T20 World Cup 2022: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में बृहस्पतिवार को नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2022 14:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।नीदरलैंड टीम में भी कोई बदलाव नहीं है। रोहित शर्मा का फैसला सही साबित हुआ।

ICC T20 World Cup 2022: टीम इंडिया ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। कप्तान रोहित शर्मा ने भी हाथ खोले। सूर्य कुमार यादव 25 गेंद में फिफ्टी बना डाले। 

सूर्यकुमार यादव 25 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने धमाल कर दिया। विराट और सूर्या ने 48 गेंद में नाबाद 95 रन की साझेदारी की। विराट ने 44 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव ने 7 चौके और एक छक्का लगाया।

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में बृहस्पतिवार को दो विकेट पर 179 रन बनाये। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 82 रन की नाबाद मैच जिताने वाली पारी खेलने वाले कोहली ने 44 गेंद में नाबाद 62 रन बनाये जबकि रोहित ने 39 गेंद में 53 रन की पारी खेली। 

कोहली-सूर्या की टी20ई में 50+ पार्टनरशिपः

98* रन 42 गेंद बनाम, हांगकांग, दुबई

104 रन 62 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया, हैदराबाद

102 रन 42 गेंद बनाम एसए, गुवाहाटी

95 रन* 48 गेंद बनाम नीदरलैंड, सिडनी।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपरोहित शर्माविराट कोहलीSuryakumar Yadavनीदरलैंडटीम इंडियाबीसीसीआईआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या