ICC Player Month award 2022: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने मारी बाजी, भारत की जेमिमा रोड्रिग्स दौड़ से बाहर, इन खिलाड़ियों में टक्कर

ICC Player Month award 2022: भारत की जेमिमा रोड्रिग्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगस्त महीने के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया की तहलिया मैकग्रा से पिछड़ गई।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 12, 2022 16:00 IST2022-09-12T15:58:31+5:302022-09-12T16:00:13+5:30

ICC Player Month award 2022 first Zimbabwe player Sikandar Raza Australia all-rounder Tahlia McGrath rewarded August 2022 Jemimah Rodrigues out | ICC Player Month award 2022: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने मारी बाजी, भारत की जेमिमा रोड्रिग्स दौड़ से बाहर, इन खिलाड़ियों में टक्कर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतने वाले पहले जिम्बाब्वे खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है।

googleNewsNext
Highlightsजिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने दमदार प्रदर्शन से खिताब अपने नाम किया।न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल सेंटनर और इंग्लैंड के स्टार बेन स्टोक्स को हराया।बेथ मूनी और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स को हराया।

ICC Player Month award 2022: अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतने वाले पहले जिम्बाब्वे खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है। रजा ने न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल सेंटनर और इंग्लैंड के स्टार बेन स्टोक्स को हराया।

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर तहलिया मैकग्रा को हाल ही में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान उनकी फॉर्म के लिए अगस्त 2022 के लिए आईसीसी महिला खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। साथी बेथ मूनी और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स को हराया। महिलाओं के वर्ग में इस पुरस्कार के लिए रोड्रिग्स के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और तहलिया मैकग्रा भी  नामित थी।

मैकग्रा ने बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी जिससे उन्हें यह पुरस्कार मिला।  उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 57 की औसत से 114 रन बनाने के साथ 13.40 की औसत से पांच विकेट भी चटकाये। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 78 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिये।

मैकग्रा ने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं अगस्त के लिए आईसीसी सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं क्योंकि इस समय बहुत सारे शानदार खिलाड़ी हैं जो अपने खेल में शीर्ष पर हैं।’’ रजा इस पुरस्कार को जीतने वाले जिम्बाब्वे के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं।

इस 36 साल के खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज हरफनमौला के साथ नामांकन मिला था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आईसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार जीत कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह पुरस्कार जीतने वाला जिम्बाब्वे का पहला खिलाड़ी होने के कारण यह और भी खास है।’’

रजा ने इस दौरान बांग्लादेश और भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के खिलाफ उनकी नाबाद 135 और नाबाद 117 रन के दम पर जिम्बाब्वे तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला को 2-1 से जीतने में सफल रहा। उन्होंने इसके बाद भारत के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली। रजा ने इस दौरान अपनी स्पिन गेंदबाजी से सात विकेट भी चटकाये। 

Open in app