ODI World Cup 2027: आईपीएल में करो धमाका और वनडे विश्व कप खेलो?, 28 मार्च से शुरू हो रहे मैच पर 5 राष्ट्रीय चयनकर्ता रखेंगे नजर?, 20 संभावित प्लेयर शार्टलिस्ट?

ODI World Cup 2027: बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने वनडे विश्व कप 2027 के लिए लगभग 20 संभावित खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2026 14:26 IST2026-03-20T14:25:44+5:302026-03-20T14:26:43+5:30

icc ODI World Cup 2027 Make splash IPL play Cup 5 national selectors keep eye matches starting March 28 Probables Already Decided Report virat kohli rohit sharma | ODI World Cup 2027: आईपीएल में करो धमाका और वनडे विश्व कप खेलो?, 28 मार्च से शुरू हो रहे मैच पर 5 राष्ट्रीय चयनकर्ता रखेंगे नजर?, 20 संभावित प्लेयर शार्टलिस्ट?

file photo

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2026 सीजन के दौरान प्रगति पर नजर रखेंगे। सीजन के दौरान कई मैचों में उपस्थित रहने की उम्मीद है।समिति स्टेडियम का दौरा करेगी और टेलीविजन पर आईपीएल मैचों पर नजर रखेगी।

नई दिल्लीः आईपीएल 2026 में करो धमाका और वनडे विश्व कप खेलो? रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी पर बीसीसीआई और चनयकर्ता की नजर रहेगी। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वनडे विश्व कप में अभी एक साल का समय है, लेकिन भारत के 20 संभावित खिलाड़ियों का अनुमान लगाया जा चुका है और पांचों राष्ट्रीय चयनकर्ता 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में इन खिलाड़ियों पर नजर रखेंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने शुक्रवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने वनडे विश्व कप 2027 के लिए लगभग 20 संभावित खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है।

आईपीएल 2026 सीजन के दौरान प्रगति पर नजर रखेंगे। विश्व कप में अभी एक साल बाकी है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि चयनकर्ताओं के पास खिलाड़ियों की एक संभावित सूची पहले से ही तैयार है और चयन समिति के सदस्यों के सीजन के दौरान कई मैचों में उपस्थित रहने की उम्मीद है।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच से होगी। बीसीसीआई सूत्र ने आगे बताया कि एसएस दास, आरपी सिंह, अजय रत्रा और प्रज्ञान ओझा की चयन समिति स्टेडियम का दौरा करेगी और टेलीविजन पर आईपीएल मैचों पर नजर रखेगी।

बीसीसीआई यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक चयनकर्ता प्रति सप्ताह कम से कम एक मैच देखे, जिससे मैदान पर खेले जाने वाले पांच मैच पूरे हो जाएं। अन्यथा, वे टीवी पर भी मैच देख सकते हैं। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि आईपीएल सीजन के दौरान खिलाड़ियों पर नज़र रखते समय चयनकर्ताओं द्वारा लॉस एंजिल्स ओलंपिक या टी20 विश्व कप 2028 को ध्यान में रखने की संभावना नहीं है।

विश्व कप के लिए किसी उभरते सितारे पर भी उनकी नज़र रहने की उम्मीद है। हर्षित राणा को घुटने की चोट से उबरने में कुछ समय लगेगा, लेकिन जिन चार तेज गेंदबाजों पर नज़र रखी जाएगी उनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शामिल हैं।

चयन समिति द्वारा 6 से 10 जून तक मुल्लनपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए मजबूत टीम पर ध्यान देंगे। भले ही इससे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंक न मिलें। यह समझा जाता है कि अगस्त से मार्च के बीच खेले जाने वाले नौ टेस्ट मैचों के साथ मुख्य गेंदबाजों सहित सभी शीर्ष लाल गेंद के खिलाड़ी मैच के लिए उपलब्ध होंगे।

अगर आईपीएल के दौरान बुमराह और सिराज को कोई चोट नहीं आती है, तो वे भी अफगानिस्तान टीम का हिस्सा होंगे। भारत की टेस्ट कप्तानी का मौका प्रयोग के लिए नहीं है। इसके लिए इंडिया ए के अभ्यास दौरे होते हैं। फिलहाल, टेस्ट में बुमराह, सिराज और प्रसिद्ध चयनकर्ताओं की नजर में शीर्ष तीन गेंदबाज हैं।

Open in app