टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेली गई धमाकेदार पारियों का फायदा हुआ है और आईसीसी रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है।
इंडरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से जारी ताजा वनडे टीम रैंकिंग में एमएस धोनी तीन पायदान की सुधार के साथ 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 887 अंकों के साथ नंबर एक और उपकप्तान रोहित शर्मा 854 अंकों के साथ दो नंबर पर बने हुए है। इस लिस्ट में शिखर धवन तीसरे भारतीय हैं और वह 10वें स्थान पर हैं।
भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को भी अच्छी गेंदबाजी का इनाम मिला है। भुवनेश्वर कुमार को 6 पायदान का फायदा हुआ है और वो 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि चहल एक पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर आ गए हैं। वनडे गेंदबाजी रैकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले, जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान दूसरे नंबर पर हैं।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 12 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी रैंकिंग में सात स्थान का फायदा हुआ है और गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव चौथे नंबर पर हैं।
आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 10 टीमें
| टीम | अंक |
| इंग्लैंड | 126 अंक |
| भारत | 122 अंक |
| साउथ अफ्रीका | 111 अंक |
| न्यूजीलैंड | 111 अंक |
| पाकिस्तान | 102 अंक |
| ऑस्ट्रेलिया | 100 अंक |
| बांग्लादेश | 93 अंक |
| श्रीलंका | 78 अंक |
| वेस्टइंडीज | 72 अंक |
| अफगानिस्तान | 67 अंक |
आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाज
| खिलाड़ी | अंक |
| विराट कोहली (भारत) | 887 |
| रोहित शर्मा (भारत) | 854 |
| रॉस टेलर (न्यूजीलैंड) | 821 |
| जो रूट (इंग्लैंड) | 807 |
| बाबर आजम (पाकिस्तान) | 801 |
| फाफ डु प्लेसिस (साउथ अफ्रीका) | 791 |
| शाई होप (विंडीज) | 780 |
| क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) | 758 |
| फखर जमान (पाकिस्तान) | 755 |
| शिखर धवन (भारत) | 744 |
आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 10 गेंदबाज
| खिलाड़ी | अंक |
| जसप्रीत बुमराह (भारत) | 808 |
| राशिद खान (अफगानिस्तान) | 788 |
| ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) | 732 |
| कुलदीप यादव (भारत) | 719 |
| युजवेंद्र चहल (भारत) | 709 |
| मोहम्मद रहमान (बांग्लादेश) | 695 |
| कगीसो रबादा (साउथ अफ्रीका) | 688 |
| आदिल राशिद (इंग्लैंड) | 683 |
| मुजीब-उर-रहमान (बांग्लादेश) | 679 |
| जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) | 665 |
आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 5 ऑलराउंडर
| खिलाड़ी | अंक |
| राशिद खान (अफगानिस्तान) | 353 |
| शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) | 352 |
| मोहम्मद नबीव (अफगानिस्तान) | 337 |
| मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान) | 296 |
| मोइन अली (इंग्लैंंड) | 289 |