एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक वनडे रन?, 972 रन के साथ सबसे आगे मंधाना, देखिए टॉप-5 सूची

ICC Women's World Cup: आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप लीग मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 9, 2025 16:44 IST2025-10-09T16:37:27+5:302025-10-09T16:44:04+5:30

icc Most ODI runs in a calendar year 972 Smriti Mandhana 970 Belinda Clark 882 Laura Wolvaardt 880 Debbie Hockley 853 Amy Satterthwaite | एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक वनडे रन?, 972 रन के साथ सबसे आगे मंधाना, देखिए टॉप-5 सूची

ICC Women's World Cup

HighlightsICC Women's World Cup: भारत ने अपने पिछले मैचों में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था।ICC Women's World Cup: भारत ने रेणुका सिंह की जगह अमनजोत कौर को वापसी कराई है। ICC Women's World Cup: बावजूद ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई।

ICC Women's World Cup: आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप लीग मैच में भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कमाल कर दिया और एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। 972 रन के साथ सबसे आगे हैं। 2025 में मंधाना के आस-पास कोई नहीं है।  इस विश्व कप में इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 50 से अधिक रन की साझेदारी के बाद यह दूसरी साझेदारी है। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ट ने बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप लीग मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक वनडे रन-

972* - स्मृति मंधाना (भारत, 2025)

970 - बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया, 1997)

882 - लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका, 2022)

880 - डेबी हॉकले (न्यूजीलैंड, 1997)

853 - एमी सैटरथवेट (न्यूजीलैंड, 2016)।

गीली आउटफील्ड के कारण टॉस निर्धारित समय पर नहीं हो पाया और करीब एक घंटा विलंब से हुआ। इसके बावजूद ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम एकादश में एक एक बदलाव किया है। भारत ने रेणुका सिंह की जगह अमनजोत कौर को वापसी कराई है। भारत ने अपने पिछले मैचों में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था।

   
Open in app