Fastest Fifties T20 world cup: 11 बॉल में चाहिए 50 रन, टूटेगा सिक्सर किंग का 17 साल पुराना रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े

Fastest Fifties T20 world cup: साल 2007 में पहली बार 20-20 ओवर का टी-20 विश्व कप खेला गया। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही।

By धीरज मिश्रा | Updated: June 1, 2024 13:09 IST

Open in App
ठळक मुद्दे2007 टी-20 विश्व कप में युवराज सिंह ने बनाया था तेज हाफ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड17 साल से युवराज सिंह का रिकॉर्ड बरकरार 5 जून को भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

Fastest Fifties T20 world cup: साल 2007 में पहली बार 20-20 ओवर का टी-20 विश्व कप खेला गया। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। धोनी की इस टीम में ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो किसी भी बल्लेबाज के द्वारा तोड़ा नहीं गया। याद करिए, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबला, जिसमें युवराज सिंह ने महज 12 गेंदों में 50 रन बनाए थे। इसी के साथ ही सिंह के नाम टी-20 विश्व कप में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

यह रिकॉर्ड ऐसा बना कि अब तक इसे कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। हालांकि, युवराज सिंह चाहते हैं कि उनका अगर यह रिकॉर्ड टूटता है तो कोई भारतीय तोड़े। उन्हें इसे लेकर बेहद खुशी होगी। साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिंह ने एक ओवर में छह गगनचुंबी छक्के भी जड़े थे।

 

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि टी-20 विश्व कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। 5 जून को भारत और आयरलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 9 जून को भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला होगा। कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अमेरिका पहुंच चुकी है, यहां टीम के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं।

टी-20 विश्व कप में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज

टी-20 विश्व कप में सबसे तेज 50 रन बनाने में सबसे ऊपर युवराज सिंह हैं। उन्होंने 12 गेंदों में 50 रन बनाए। वहीं दूसरे नंबर स्टेफनस जोहान्स मायबर्ग हैं, जिन्होंने 17 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। तीसरे नंबर पर मार्कस स्‍टोइनिस हैं, जिन्होंने 17 गेंदों में 50 रन ठोके। ग्लैन मैक्सवेल 18 और केएल राहुल ने 18 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा पार किया।

17 साल का सूखा होगा खत्म

टीम इंडिया को विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी संतुलन देखने को मिल रहा है। हालांकि, बाकी अन्य टीम ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड जैसी टीम भी ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार हैं।

टॅग्स :भारतटी20आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपरोहित शर्माविराट कोहलीपाकिस्तानकेएल राहुल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या