दुबईः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पुरुषों का टी20 विश्व कप समाप्त होने के बाद बुधवार को खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि की घोषणा की जो रिकॉर्ड 1.125 करोड़ अमेरिकी डॉलर है जिसमें घरेलू मैदान पर चैंपियन बनी भारतीय टीम को सबसे बड़ा हिस्सा 2,639,423 डॉलर (लगभग ₹21.9 करोड़ रुपये) मिला। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की। आईसीसी ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि दी। चैंपियन भारत को कुल पुरस्कार राशि में से सबसे बड़ा हिस्सा प्राप्त हुआ है।
ICC Men’s T20 World Cup 2026 Prize Money: पुरस्कार राशि वितरण-
भारतः ₹21.91 करोड़ ($2,639,423)
न्यूजीलैंडः ₹11.81 करोड़ ($1,422,692)
दक्षिण अफ्रीकाः ₹8.35 करोड़ ($1,005,577)
इंग्लैंडः ₹8.09 करोड़ ($974,423)
वेस्ट इंडीजः ₹4.47 करोड़ ($538,269)
पाकिस्तानः ₹4.34 करोड़ ($522,692)
जिम्बाब्वे – ₹4.08 करोड़ ($491,538)
श्रीलंका – ₹3.95 करोड़ ($475,962)
अफगानिस्तान – ₹2.57 करोड़ ($309,808)
ऑस्ट्रेलिया – ₹2.57 करोड़ ($309,808)
अमेरिका – ₹2.57 करोड़ ($309,808)
स्कॉटलैंड – ₹2.31 करोड़ ($278,654)
आयरलैंड – ₹2.26 करोड़ ($271,731)
इटली – ₹2.13 करोड़ ($256,154)
नीदरलैंड – ₹2.13 करोड़ ($256,154)
संयुक्त अरब अमीरात – ₹2.13 करोड़ ($256,154)
नेपाल – ₹2.13 करोड़ ($256,154)
कनाडा – ₹1.87 करोड़ ($225,000)
नामीबिया – ₹1.87 करोड़ ($225,000)
ओमान – ₹1.87 करोड़ ($225,000)।
आईसीसी द्वारा 2024 में घोषित टूर्नामेंट पुरस्कार राशि में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद किया गया है। ये आंकड़े ग्रुप स्टेज, सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल में अर्जित कुल राशि को दर्शाते हैं। भारत ने खिलाड़ियों के पुरस्कार पूल से लगभग ₹21.91 करोड़ ($2,639,423) कमाए। उपविजेता न्यूजीलैंड को लगभग ₹11.81 करोड़ ($1,422,692) मिले।
सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने क्रमशः लगभग ₹8.35 करोड़ ($1,005,577) और ₹8.09 करोड़ ($974,423) प्राप्त किए। अन्य टीमों में, वेस्ट इंडीज ने लगभग ₹4.47 करोड़ ($538,269) और पाकिस्तान ने लगभग ₹4.34 करोड़ ($522,692) कमाए। जिम्बाब्वे को लगभग ₹4.08 करोड़ ($491,538) मिले, जबकि श्रीलंका को लगभग ₹3.95 करोड़ ($475,962) प्राप्त हुए।