ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023: श्रीलंका और वेस्टइंडीज 4-4 अंक से साथ पहले पायदान पर, अमेरिका और यूएई का सपना टूटा, जानें अंक तालिका का हाल

ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023: ग्रुप ए से अमेरिका और ग्रुप बी से यूएई की टीम बाहर हो गई है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 क्वालीफायर में इन दोनों टीम का सपना टूट गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 24, 2023 13:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देग्रुप ए में जिम्बाब्बे के पास भी 4 अंक है और दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड और नेपाल के पास 2-2 अंक है। फाइनल 9 जुलाई को खेला जाएगा। 

ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023: श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम अपने-अपने ग्रुप में 4-4 अंक लेकर पहले पायदान पर है। ग्रुप ए से अमेरिका और ग्रुप बी से यूएई की टीम बाहर हो गई है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 क्वालीफायर में इन दोनों टीम का सपना टूट गया है।

ग्रुप ए में जिम्बाब्बे के पास भी 4 अंक है और दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड और नेपाल के पास 2-2 अंक है। ग्रुप बी का हाल कुछ ऐसा ही है। श्रीलंका पहले पायदान पर है। स्काटलैंड और ओमान की टीम 4-4 अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है। इसका फाइनल 9 जुलाई को खेला जाएगा। 

श्रीलंका दमदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 क्वालीफायर में ओमान को 10 विकेट से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गया। इस जीत से श्रीलंका टूर्नामेंट के सुपर सिक्स चरण के लिए क्वालीफाई करने के लिए मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।

ओमान ने श्रीलंका को जीत के लिए महज 99 रन का लक्ष्य दिया। सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने और पाथुम निसांका को जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा जिससे टीम ने 15 ओवर में जीत दर्ज की। करूणारत्ने ने नाबाद 61 और निसांका ने नाबाद 37 रन बनाये जिससे श्रीलंका का नेट रन रेट भी काफी बढ़ गया है।

वहीं स्कॉटलैंड ने एक अन्य मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 111 रन से पराजित किया। यह स्कॉटलैंड की लगातार दूसरी जीत है। स्कॉटलैंड ने यूएई को जीत के लिये 283 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में टीम 171 रन पर सिमट गयी।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपश्रीलंका क्रिकेट टीमआयरलैंडअमेरिकाUAEज़िम्बाब्वे
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या