HighlightsChampions Trophy 2025 Final: भारत 5वीं बार तो न्यूजीलैंड तीसरी बार फाइनल खेलने उतरेगा।Champions Trophy 2025 Final: दुबई में 2.30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। Champions Trophy 2025 Final: भारतीय टीम सभी मैच जीत कर यहां पर पहुंची है।
ICC Champions Trophy 2025: 9 मार्च को दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाएगा। भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है। भारत ने ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड को हराया था। भारतीय टीम अभी तक सभी मैच जीत कर यहां पर पहुंची है। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया तो न्यूजीलैड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर फाइनल की रेस में पहुंचा। दुबई में 2.30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। भारत 5वीं बार तो न्यूजीलैंड तीसरी बार फाइनल खेलने उतरेगा।
Champions Trophy 2025 Final: टॉप-5 बल्लेबाज-
1. बेन डकेटः 227
2. रचिन रवीन्द्रः 226
3. जो रूटः 225
4. विराट कोहलीः 217
5. इब्राहिम जादरानः 216
Champions Trophy 2025 Final: टॉप-5 गेंदबाज-
1. मैट हेनरीः 10
2. मोहम्मद शमीः 08
3. वरुण चक्रवर्तीः 07
4. मिशेल सैंटनरः 07
5. बेन द्वारशुइसः 07
चैंपियंस ट्रॉफी नौवें संस्करण में है। इंग्लैंड के बेन डकेट 227 रन बनाकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शीर्ष स्कोरर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डकेट का 165 रन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर था। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ 177 रन बनाए। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी चार मैचों में 10 विकेट लेकर विकेट चार्ट में सबसे आगे हैं।
आठ साल बाद लौटी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इस बार बल्लेबाजों ने कुछ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कई बल्लेबाजों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। मौजूदा सीजन की शुरुआत 22 फरवरी को मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच से हुई। टूर्नामेंट पाकिस्तान और दुबई में खेला जा रहा है।