ICC BOSS Jay Shah Replace Greg Barclay: 35 साल की उम्र में ICC चेयरमैन, 5वें भारतीय, नए बॉस जय शाह, ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे, खास क्लब में शामिल!

ICC BOSS Jay Shah Replace Greg Barclay: जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने आईसीसी का नेतृत्व किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2024 22:10 IST2024-08-21T22:08:13+5:302024-08-21T22:10:38+5:30

ICC BOSS Jay Shah Named ICC Chairman, Will Replace Greg Barclay JAY shah son amit shah Jagmohan Dalmiya Sharad Pawar N Srinivasan and Shashank Manohar | ICC BOSS Jay Shah Replace Greg Barclay: 35 साल की उम्र में ICC चेयरमैन, 5वें भारतीय, नए बॉस जय शाह, ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे, खास क्लब में शामिल!

file photo

HighlightsICC BOSS Jay Shah Replace Greg Barclay: 35 साल की उम्र में ICC के इतिहास में सबसे कम उम्र के चेयरमैन बन जाएंगे। ICC BOSS Jay Shah Replace Greg Barclay: ग्रेग बार्कले ने तीसरे कार्यकाल की दौड़ से खुद को अलग कर लिया था। ICC BOSS Jay Shah Replace Greg Barclay: नवंबर में आधिकारिक तौर पर बार्कले की जगह लेने के साथ रिकॉर्ड बनाएंगे।

ICC BOSS Jay Shah Replace Greg Barclay: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए अध्यक्ष होंगे। वह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने 30 नवंबर को अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद तीसरे कार्यकाल की दौड़ से खुद को अलग कर लिया था। 35 साल की उम्र में वह ICC के इतिहास में सबसे कम उम्र के चेयरमैन बन जाएंगे। जगमोहन डालमिया (1997 से 2000), शरद पवार (2010-2012), एन श्रीनिवासन (2014 से 2015) और शशांक मनोहर (2015 से 2020) - अध्यक्ष रह चुके हैं। शाह 5वें भारतीय होंगे।शाह, जो भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे भी हैं। नवंबर में आधिकारिक तौर पर बार्कले की जगह लेने के साथ रिकॉर्ड बनाएंगे।

आईसीसी चेयरमैन दो-दो साल के तीन कार्यकाल के लिए पात्र होता है और न्यूजीलैंड के वकील बार्कले ने अब तक चार साल पूरे कर लिए हैं। आईसीसी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने बोर्ड को पुष्टि की है कि वह तीसरे कार्यकाल के लिए खड़े नहीं होंगे और नवंबर के अंत में अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने पर पद छोड़ देंगे।

बार्कले को नवंबर 2020 में आईसीसी के स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 2022 में फिर से इस पद पर चुना गया।’’ आईसीसी के नियमों के अनुसार चेयरमैन के चुनाव में 16 वोट होते हैं और अब विजेता के लिए नौ मत का साधारण बहुमत (51%) आवश्यक है। इससे पहले चेयरमैन बनने के लिए निवर्तमान के पास दो-तिहाई बहुमत होना आवश्यक था।

आईसीसी ने कहा, ‘‘मौजूदा निदेशकों को अब 27 अगस्त 2024 तक अगले अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रस्तुत करना होगा और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हैं तो चुनाव होगा और नए चेयरमैन का कार्यकाल एक दिसंबर 2024 से शुरू होगा।’’ शाह को आईसीसी के बोर्ड में सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक माना जाता है।

वह वर्तमान में आईसीसी की शक्तिशाली वित्त और वाणिज्यिक मामलों की उप समिति के प्रमुख हैं। वोटिंग करने वाले 16 सदस्यों में से अधिकांश के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। वर्तमान में बीसीसीआई सचिव के रूप में शाह का एक साल का कार्यकाल बचा है जिसके बाद उन्हें अक्टूबर 2025 से तीन साल का अनिवार्य ब्रेक (कूलिंग ऑफ अवधि) लेना होगा।

उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुमोदित बीसीसीआई के संविधान के अनुसार कोई पदाधिकारी तीन साल की कूलिंग ऑफ अवधि से पहले छह साल तक पद पर रह सकता है। कुल मिलाकर कोई व्यक्ति कुल 18 वर्षों तक पद पर रह सकता है - राज्य संघ में नौ और बीसीसीआई में नौ वर्ष।

यदि शाह अपने सचिव पद का एक वर्ष शेष रहते हुए आईसीसी में जाने का निर्णय लेते हैं तो उनके पास बीसीसीआई में चार वर्ष शेष रह जाएंगे। वह 35 वर्ष की आयु में आईसीसी के इतिहास में सबसे कम उम्र के चेयरमैन हो सकते हैं। जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने अतीत में आईसीसी का नेतृत्व किया है।

Open in app