ऋषभ पंत की कार कैसे डिवाइडर पर टकराई, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखें वीडियो

ऋषभ पंत की कार के एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें कार तेज रफ्तार में सड़क पर डिवाइडर से टकराती नजर आती है। पंत फिलहाल देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

By विनीत कुमार | Published: December 30, 2022 12:34 PM

Open in App
ठळक मुद्देऋषभ पंत की कार शुक्रवार तड़के उत्तराखंड में दुर्घटना का शिकार हो गई।पंत खुद गाड़ी चलाते हुए दिल्ली से अपने घर रुड़की लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ।इस हादसे का वीडियो सामने आया है, इसमें गाड़ी तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकराती नजर आ रही है।

देहरादून: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के उत्तराखंड के रुड़की में सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी स्थिति अभी स्थिर है। वे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज जारी है। पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में किया जा रहा है। इस बीच हादसे का वीडियो सामने आया है।

सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। इसमें नजर आता है कि कैसे पंत की कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। देखें वीडियो...

एक और वीडियो सामने आया है जो हादसे के ठीक बाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो को किसी स्थानीय शख्स ने बनाया है। इसमें कार में भीषण लगी हुई आग को देखा जा सकता है। हालांकि इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

मर्सिडीज गाड़ी से सफर कर रहे थे पंत

सामने आई जानकारी के अनुसार पंत मर्डिडीज-एमजी जीएलई43 कूप ( Mercedes-AMG GLE43 Coupe) से सफर कर रहे थे। सामने आए वीडियो में दिखता है कि तेज रफ्तार में कार डिवाइडर से टकराई थी। हादसे में 25 साल के पंत को भी चोटें आई और वह कार के टकराने के बाद खिड़की तोड़ कर बाहर निकलने में कामयाब रहे।

हादसा रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास मोड़ पर हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है। पंत के घालय होने के बाद उन्हें रुड़की के सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती ट्रीटमेंट और जांच के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

पंत नए साल के मौके पर दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान .ह हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार पंत ने अधिकारियों को बताया है कि गाड़ी चलाते समय उन्हें झपकी आ गई और वह कार पर से नियंत्रण खो बैठे।

टॅग्स :ऋषभ पंतउत्तराखण्डCricket Off The Field
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या