जब महेंद्र सिंह धोनी ने आवाज लगाई 'संजू उधर जा' ...और पूरा हो गया सैमसन का सपना

संजू सैमसन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से संबंधित एक घटना को याद करते हुए बताया कि कैसे उनका सपना पूरा हुआ था...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: May 5, 2020 09:38 IST

Open in App
ठळक मुद्दे11 नवंबर 1994 को जन्मे संजू सैमसन।साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ किया अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू।

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अब तक का सबसे महान भारतीय कप्तान बताया है। सैमसन ने इंग्लैंड दौरे पर पहली बार धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था, जिस वक्त वग 19 साल के थे।

सैमसन ने आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा ट्विटर पर शेयर एक वीडियो में कहा, "वह झारखंड से आए और भारत के सबसे महान कप्तान बन गए। जब भी मैं धोनी के बारे में बात करता हूं तो मैं बहुत भावुक हो जाता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "आप उनके खेल को फॉलो करते हैं और फिर उसे कॉपी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन आप असफल हो जाते हैं। आप केवल उन्हें कॉपी नहीं कर सकते।"

ऐसे हुआ सपना पूरा: एक बार सैमसन ने सपना देखा कि फील्डिंग के दौरान धोनी इशारे से उन्हें स्थान बदलने को कह रहे हैं। इसके कुछ हफ्तों बाद इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया ए के लिए मुंबई में मैच खेला गया, जिसमें धोनी कप्तानी कर रहे थे। सैमसन उस वक्त स्लिप पर खड़े थे और धोनी ने कहा- "संजू, उधर जा।" इसी के साथ सैमसन का सपना आखिरकार पूरा हो गया।

11 नवंबर 1994 को जन्मे सैमसन ने साल 2015 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 4 टी20 मैचों में 35 रन बनाए हैं। वहीं 93 आईपीएल मैचों में सैमसन 2 शतक और 10 अर्धशतक की मदद से 2209 रन बना चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सैमसन ने विकेट के पीछे 3 शिकार किए हैं। सैमसन ने 55 प्रथम श्रेणी मैचों में 3162, जबकि 90 लिस्ट ए मैचों में 2324 रन बनाए हैं। सैमसन प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में दोहरा शतक ठोक चुके हैं।

टॅग्स :संजू सैमसनएमएस धोनीइंग्लैंड क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या