Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ हिटमैन बना सकते हैं यह रिकॉर्ड, 18 हजार रन बनाने वाले बनेंगे पांचवें भारतीय भारतीय

भारत का अगला मुकाबला साल 2019 में विश्व कप विजेता टीम इंग्लैंड से होना है। लखनऊ में 29 अक्टूबर (रविवार) को भारत और इंग्लैंड के बीच दोपहर दो बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा। इस मैच में जीत का छक्का लगाने के इरादे से टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। वहीं हिटमैन रोहित शर्मा भी इस मैच में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

By धीरज मिश्रा | Updated: October 24, 2023 17:45 IST

Open in App
ठळक मुद्दे18 हजार रन बनाने से रोहित 47 रन दूर रोहित ने अब तक कुल 456 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैंतीनों फॉर्मेट में रोहित ने 17953 रन बनाए हैं

Rohit Sharma: विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का आगाज काफी शानदार हुआ है। हिटमैन रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अभी तक अपने सभी पांच मैच जीतकर विश्व कप जीतने की अपनी दावेदारी को और भी ज्यादा मजबूत कर लिया है। प्वाइंट टेबल में भारत टॉप पर है। खेले गए पांच मैचों में टीम इंडिया की गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी में गजब की धार देखने को मिली है। अब भारत का अगला मुकाबला साल 2019 में विश्व कप विजेता टीम इंग्लैंड से होना है।

लखनऊ में 29 अक्टूबर (रविवार) को भारत और इंग्लैंड के बीच दोपहर दो बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा। इस मैच में जीत का छक्का लगाने के इरादे से टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। वहीं हिटमैन रोहित शर्मा भी इस मैच में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ 47 रन बनाते ही पांचवे ऐसे भारतीय क्रिकेटर होंगे जो 18 हचार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लेंगे। इससे पहले यह कारनामा टीम इंडिया के मौजूदा सदस्य और पूर्व कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड, सौरव गांगुली ने अपने नाम किया है। रोहित ने अब तक कुल 456 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन तीनों फॉर्मेट में रोहित ने 17953 रन बनाए हैं।

रोहित के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

रोहित शर्मा 52 टेस्ट मैचों की 88 पारियों में 3677 रन बना चुके हैं। टेस्ट में रोहित की एवरेज 46.54 है। वह 9 पारियों में नॉट आउट रहे हैं और टेस्ट में 10 शतक एक दोहरा शतक के साथ उनके नाम 16 हाफ सेंचुरी है। उनकी स्ट्राइक रेट 56.27 की है। रोहित ने वनडे में 256 मैचों की 248 पारियों में 10423 रन बनाए। वह वनडे में 26 बार नॉट ऑउट रहे। रोहित की वनडे में 49.17 की एवरेज है।

स्ट्राइक रेट 91.41 रही है। वनडे में 31 शतक के साथ 3 दोहरे शतक और 53 हाफ सेंचुरी उनके नाम है। टीट्वेंटी में 148 मैंच खेल चुके हैं और 140 पारियों में 14 बार नॉटआउट रहे। रोहित ने 3853 रन बनाए। 118 उच्च स्कोर है। 30.82 की एवरेज के साथ 139.25 की स्ट्राइक रेट है। रोहित के नाम चार शतक और 29 हाफ सेंचुरी है।  

टॅग्स :क्रिकेटरोहित शर्माविराट कोहलीसचिन तेंदुलकरराहुल द्रविड़

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या